Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Deepika Padukone को नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ देख Alia Bhatt ने दिया ये रिएक्शन

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Mon, 13 May 2019 11:12 AM (IST)

    Alia Bhatt react to Deepika Padukone photo दीपिका पादुकोण हाल ही में रणबीर कपूर के पेरेंट्स नीतू सिंह और ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं। इस पर आलिया भट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Deepika Padukone को नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ देख Alia Bhatt ने दिया ये रिएक्शन

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक फोटो अभी वायरल हो रही है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पेरेंट्स नीतू सिंह (Neetu Singh) और ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटो देखकर ही ये समझ आ रहा है कि दीपिका, ऋषि कपूर और नीतू सिंह के कितने करीब हैं।

    वैसे आपको बता दें रणबीर और दीपिका का कई साल पहले ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद साल 2018 में दीपिका ने बॉलीवुड एक्टर रनवीर सिंह से शादी की। लेकिन रणबीर और दीपिका आज भी अच्छे दोस्त हैं। दोनों भले की किसी फिल्म में साथ नजर ना आ रहे हों। लेकिन ईवेंट फंक्शन में इन दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग दिखी है।

    शायद यही वजह है कि दीपिका जब मेट गाला 2019 में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क गईं तो वह रणबीर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर से मिलना नहीं भूलीं। इस मुलाकात की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर आईं तो वायरल हो गईं। फोटोज को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Such a fun evening with adorable @deepikapadukone .. gave lot of love n warmth 😍🥰

    A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

    फोटोज में दीपिका, नीतू और ऋषि तीनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक फोटो में तो दीपिका ने ऋषि कपूर को बेहद प्यार से गले लगा रखा है। फोटो शेयर करते हुए नीतू ने लिखा है, शानदार शाम एक प्यार सी लड़की के साथ। इसी बीच आलिया भट्ट ने भी इसपर रिएक्शन दिया है। आलिया ने तीनों की फोटो को लाइक किया है और इस रिएक्शन से ये साबित कर दिया है कि उन्हें भी तीनों की ये बॉन्डिंग अच्छी लगती है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप