Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील ग्रोवर से शेयर की बचपन की तस्वीर, बनना चाहते थे अंतरिक्ष यात्री

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 19 Sep 2019 11:10 PM (IST)

    सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म भारत में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई हैl

    सुनील ग्रोवर से शेयर की बचपन की तस्वीर, बनना चाहते थे अंतरिक्ष यात्री

    द कपिल शर्मा शो में गुत्थी बने सुनील ग्रोवर को बचपन में बनना था अंतरिक्ष यात्री नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की हैंl इसमें उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की हैl इसमें उन्होंने लिखा है कि बचपन में उन्हें अंतरिक्ष यात्री बनना थाl सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'भारत' में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले सुनील ग्रोवर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा अपने कड़ी मेहनत के दम पर ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बनाई है सुनील ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक तस्वीर को शेयर किया हैlइसमें उन्होंने खुलासा किया कि बचपन में उन्होंने एक अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देखा था। उन्होंने इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, ‘मैं इस उम्र में अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता था, सितारों को करीब से देखना चाहता था।’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    I wanted to be an astronaut at this age, wanted to see stars from close.

    A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

    सुनील फिलहाल सेल्युलाइड से दूर है लेकिन अभी भी वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने अभी अपने अगले फिल्म की घोषणा नहीं की है लेकिन अभी भी वह अपनी टेलीविजन पर आए शो के कारण सुर्खियों में रहते है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    उन के देखे से जो आ जाती है मुँह पर रौनक़ वो समझते हैं कि बीमार का हाल अच्छा है

    A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

    इसके अलावा वह अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर लगातार इंटरएक्ट करते रहते है। सुनील ग्रोवर की कपिल शर्मा से हुई लड़ाई के बाद उन्होंने द कपिल शर्मा शो छोड़ दिया थाl इसके बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म भारत में अहम भूमिका मिलीl

    यह भी पढ़ें: जब जान्हवी कपूर ने फोटोग्राफर से पूछा, 'क्या आप मेरी कार में सवारी करना चाहते हैं?' देखें वायरल वीडियो

    इस फिल्म में उनके अलावा कटरीना कैफ और सलमान खान की भी अहम भूमिका थीl इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया थाl सुनील ग्रोवर के फ़िल्मी एक्टिंग को भी लोगों ने पसंद किया हैंl सुनील ग्रोवर ने हाल ही में द कपिल शर्मा शो में वापिस जाने पर अपना स्पष्टीकरण भी दिया थाl कपिल शर्मा से हुई उनकी लड़ाई के बाद यह शो बंद हो गया था और अब दुबारा शुरू हुआ हैंl 

    फोटो क्रेडिट - सुनील ग्रोवर instagram