विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' की रिलीज से बढ़ेगा विवाद? बांग्लादेश में तख्तापलट के बीच सुर्खियों में फिल्म

Published: Sat, 10 Aug 2024 09:12 AM (IST)

हिंदी सिनेमा में संवेदनशील मुद्दों पर अक्सर फिल्में बनती आई हैं। इसके लिए मेकर्स को कई बार विवाद का सामना ...और पढ़ें

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' फिल्म पोस्टर
'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' फिल्म पोस्टर

HighLights

  1. इस महीने में रिलीज होंगी कई फिल्में
  2. 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' सत्य घटनाओं पर आधारित
  3. लव जिहाद और बिगड़ी कानून व्यवस्था को दिखाएगी मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश का मुद्दा इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। वहां भड़की हिंसा की आग में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हमले हो रहे हैं। इस तरह की सत्य घटनाओं को सिनेमा पर अक्सर दिखाया जा चुका है। 'द कश्मीर फाइल्स' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को रिलीज से पहले और बाद में भी कंट्रोवर्सी का सामना करना पड़ा, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड अच्छा रहा। इसी कड़ी में अब वेस्ट बंगाल पर आधारित एक मूवी इसी महीने रिलीज के लिए तैयार है। इस मूवी में न्यू एक्ट्रेस ममता चौधरी, ममता बनर्जी के रोल में नजर आएंगी।

सत्य घटनाओं को दिखाएगी फिल्म

निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म होगी, जिसमेंपश्चिम बंगाल में फैले हिंदुओं के प्रति हिंसा, लव जिहाद और बिगड़ी कानून व्यवस्था को दिखाया जाएगा।  यानी पश्चिम बंगाल के लोगों की समस्याओं को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जब Sunny Deol पर भारी पड़े थे धर्मेंद्र, 32 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर बेटे को छोड़ा था पीछे

फिल्म के कई सीन हुए रीशूट

डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस बारे में कहा, ''हमने जितनी मेहनत से इस फिल्म को बनाया है, उससे कहीं अधिक मेहनत इसकी रिलीज करने के लिए करनी पड़ी। फिल्म के कई सीन ऐसे हैं, जिन्हें रीशूट करना पड़ा। हमने फिल्म को सेंसर बोर्ड में पहले ही रिव्यू के लिए दे दिया था, जिसमें हमें काफी लंबा समय तक इंतजार करना पड़ा। आखिरकार हमारी फिल्म को हर तरफ से रीलीजिंग के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया है। 30 अगस्त को ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल की गई है।''

बता दें कि फिल्म की रिलीज के लिए मेकर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले सेंसर बोर्ड इस मूवी को रिलीज करने के लिए सर्टिफिकेट नहीं दे रहा था।

'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' की कास्ट

फिल्म के मुख्य कलाकारों में ममता चौधरी के अलावा दीपक सुथार होंगे। दीपक 'सैल्वेशन एट सनराइज' सहित कुछ मूवीज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा फिल्म की बाकी स्टार कास्ट में अर्शीन मेहता, यजुर मारवाह, गौरी शंकर, अल्फिया शेख, दीपक कंबोज, देव फौजदार, गरिमा कपूर, नीत महल, प्रीति शुक्ला, रीना भट्टाचार्य, डॉ. रामेंद्र चक्रवर्ती, नरेश शर्मा, अवध अश्विनी, रोनाव वर्मा, आशीष राजपूत, अभिषेक मिश्रा, अनुज दीक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: Movies in August: एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा अगस्त का महीना, 'उलझ' से 'स्त्री 2' तक ये फिल्में होंगी रिलीज