Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICU में भर्ती तमिल अभिनेता विवेक, सीने में दर्द की शिकायत, अचेत अवस्था में लाया गया अस्पताल

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Sat, 17 Apr 2021 07:22 AM (IST)

    न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विवेक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने एंजियोप्लास्टी के बाद आपातकालीन कोरोनरी एंजियोग्राम करवाया। फिलहाल उन्हें देखभाल के लिए आईसीयू में extracorporeal membrane oxygenation (ECMO) पर रखा गया है। विवेक ने एक दिन पहले ही कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।

    Hero Image
    तमिल अभिनेता विवेक की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी ने इन दिनों देशभर में कोहराम मचाकर रखा है। हर कोई इस समय काफी परेशानियों से जूझ रहा है। हाल ही में खबर आई है कि तमिल सिनेमा के अभिनेता विवेक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। विवेक को अचानक सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें चेन्नई के सिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। विवेक की हालत इस समय नाजुक बनी हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विवेक को अचेत अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने एंजियोप्लास्टी के बाद आपातकालीन कोरोनरी एंजियोग्राम करवाया। फिलहाल उन्हें देखभाल के लिए आईसीयू में extracorporeal membrane oxygenation (ECMO) पर रखा गया है। विवेक ने एक दिन पहले ही कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। 

    बता दें कि विवेक ने हाल ही में कोविड वैक्सीन का पहला डोज लिया था। इसके साथ ही उन्होंने सभी से इसको लगवाने की गुजारिश भी की थी। ऐसे में वैक्सीन लगवाने के अगले ही दिन अभिनेता की तबीयत बिगड़ जाना चिंता का विषय है। हालांकि फिलहाल ये नहीं कहा जा सकता कि ये वैक्सीन का साइड इफैक्ट है या कोई और बात है। वहीं अभिनेता की तबीयत के बारे में जानकारी मिलने के बाद से फैंस भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। 

    गौरतलब है कि विवेक तमिल फिल्मों के जाने- माने अभिनेता हैं। विवेक को खासकर अपने कॉमेडी किरदारों की वजह से जाना जाता है। विवेक को कई फिल्मों जैसे रन, पर्थिवान कनवु, अन्नियन, शिवाजी जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। 

    कंगना रनौत ने महाराष्ट्र लॉकडाउन पर कसा तंज, तस्वीर से दिखाई सच्चाई