Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंगना रनौत ने महाराष्ट्र लॉकडाउन पर कसा तंज, तस्वीर से दिखाई सच्चाई

    कोरोना संक्रमण को तेजी से बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने 15 दिन के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने समर्थन किया है। लेकिन लगता है कि कंगना को महाराष्ट्र सरकार का ये फैसला खासा पसंद नहीं आया है।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Fri, 16 Apr 2021 05:46 PM (IST)
    Hero Image
    कंगना रनौत की तस्वीर, फोटो साभार: Twitter

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर देश- दुनिया से जुड़े हर समसामयिक मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। जिस वजह से कंगना का कई बार पंगा भी हो जाता है। इन दिनों कंगना रणौत की ठनाठनी महाराष्ट्र सरकार से भी चल रही है। कंगना और महाराष्ट्र सरकार का पंगा तभी से चल रहा है जब महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ऑफिस को तोड़ा था। तभी से कंगना भी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं महाराष्ट्र सरकार को ताना मारने से।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल कोरोना संक्रमण को तेजी से बढ़ता देख महाराष्ट्र सरकार ने 15 दिन के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लगा दिया है। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले का तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने समर्थन किया है। लेकिन लगता है कि कंगना को महाराष्ट्र सरकार का ये फैसला खासा पसंद नहीं आया है। तभी तो उन्होंने इस फैसले पर और महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन पर सरकार की चुटकी ली है।

    कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक मीम शेयर किया है। इस मीम में उन्होंने महाराष्ट्र में लगे लॉकडाउन पर चुटकी ली है। कंगना ने जो फोटो शेयर किया है उसमें एक शेड नजर आ रहा है जो हर तरफ से खुला है। उसमें एक दरवाजा लगा है और सामने से उसमें कुंडी लगी हुई है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'महाराष्ट्र का लॉकडाउन में ऐसा ही है'।

    कंगना की इस तस्वीर पर उनके फैंस भी काफी रिएक्शन दे रहे हैं। इस पोस्ट पर कई लोग कंगना का समर्थन दे रहे हैं। तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो कंगना के खिलाफ बात कर रहे हैं। बता दें कि कंगना रनौत ने साल 2020 में महाराष्ट्र की तुलना PoK से की थी जिसके बाद से ही कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद शुरू हो गया था। जो अब तक चलता ही जा रहा है।

    एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पहली बार मनाने जा रहीं छुट्टियां