Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तैमूर की तरह उनके नाना भी हैं सुपर-क्यूट, रणधीर कपूर की ये तस्वीरें भी जीत लेंगी आपका दिल

    आये दिन सोशल मीडिया में आप तैमूर की क्यूट-क्यूट तस्वीरें देखते हैं। लेकिन, इन तस्वीरों को देखकर आप समझ गए होंगे कि तैमूर के नाना रणधीर कपूर भी कम क्यूट नहीं। राज कपूर के 71 साल के बेटे रणधीर कपूर...

    By Hirendra JEdited By: Updated: Wed, 26 Dec 2018 08:22 AM (IST)
    तैमूर की तरह उनके नाना भी हैं सुपर-क्यूट, रणधीर कपूर की ये तस्वीरें भी जीत लेंगी आपका दिल

    मुंबई। मंगलवार को देश भर में क्रिसमस की धूम है। कपूर परिवार भी शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के घर पे क्रिसमस के जश्न में डूबा है। इस मौके पर करीना, करिश्मा दोनों बहनें अपने बच्चों संग पहुंची हैं। ख़ास बात यह कि इस दौरान रणधीर कपूर बिल्कुल अलग अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर एक पल के लिए आप सोच में पड़ जायेंगे कि तैमूर ज्यादा क्यूट लग हैं या उनके सैंटा नाना रणधीर कपूर।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि कपूर खानदान में हर साल क्रिसमस की पार्टी होती है। इस पार्टी की नींव शशि कपूर ने रखी थी। शशि कपूर अपनी पत्नी जेनिफर से बेहद प्यार करते थे। जेनिफर क्रिश्चन थीं और इसलिए भी इस परिवार में क्रिसमस धूम-धाम से मनाया जाता रहा है। जेनिफर के निधन के बाद भी शशि कपूर उनकी याद में क्रिसमस मनाते थे। आज शशि कपूर भी इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, कपूर परिवार क्रिसमस की परम्परा को लगातार लेकर आगे बढ़ रहा है। आज भी कपूर परिवार में क्रिसमस की पार्टी हो रही है। इस पार्टी में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और कियान के संग पहुंची।

    यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर, रेखा, धर्मेंद्र समेत उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

    करीना कपूर इस मौके पर पति सैफ़ अली ख़ान और बेटे तैमूर संग पहुंची। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में तैमूर पापा सैफ़ की गोद में कितने कूल लग रहे हैं।

    इन सबके अलावा परिवार के और भी कई सदस्य इस पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर रणधीर कपूर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये। आप देख सकते हैं रणधीर कपूर इन तस्वीरों में बेहद प्यारे लग रहे हैं।

    एक नज़र में रणधीर कपूर को देखकर आपको उनके पिता राज कपूर की याद आ सकती है और अगर आप रणधीर कपूर का चेहरा देखने के बाद ऊपर की तस्वीर में तैमूर का चेहरा देखें तो आपको महसूस होगा कि दोनों की शक्ल-सूरत भी कितनी मिलती जुलती है।

    रणधीर कपूर की पत्नी और करिश्मा-करीना की मॉम बबीता भी अपने पति का यह अंदाज़ देखकर मुस्कुरा उठीं। बबीता भी अपने दौर की अभिनेत्री रही हैं और रणधीर कपूर से शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से खुद को किनारा कर लिया था।  

    यह भी पढ़ें: परिवार ने धूमधाम से मनाया अनिल कपूर का बर्थडे, अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा भी पहुंची, देखें तस्वीरें

    बहरहाल, आये दिन सोशल मीडिया में आप तैमूर की क्यूट-क्यूट तस्वीरें देखते हैं। लेकिन, इन तस्वीरों को देखकर आप समझ गए होंगे कि तैमूर के नाना रणधीर कपूर भी कम क्यूट नहीं। राज कपूर के 71 साल के बेटे रणधीर कपूर अपने दोनों भाइयों राजीव कपूर और ऋषि कपूर से बड़े हैं।