Move to Jagran APP

परिवार ने धूमधाम से मनाया अनिल कपूर का बर्थडे, अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा भी पहुंची, देखें तस्वीरें

अन्य मेहमानों में फ़िल्मकार डेविड धवन, चंकी पांडे आदि से लेकर इस बर्थडे पार्टी में अनिल कपूर के कई मित्र और पारिवारिक सदस्य शामिल हुए। कुल मिलाकर अनिल कपूर के जन्मदिन की यह पार्टी एक यादगार पार्टी रही।

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 08:43 AM (IST)
परिवार ने धूमधाम से मनाया अनिल कपूर का बर्थडे, अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा भी पहुंची, देखें तस्वीरें
परिवार ने धूमधाम से मनाया अनिल कपूर का बर्थडे, अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा भी पहुंची, देखें तस्वीरें

मुंबई। 24 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के परिवार ने बड़ी ही धूमधाम से उनका बर्थडे मनाया। इस मौके पर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर, दामाद आनंद आहूजा, बड़े भाई बोनी कपूर, उनकी तीनों बेटियां जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर और अंशुला कपूर के अलावा अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की उपस्थिति ख़ास रही।

loksabha election banner

बॉलीवुड के चार्मिंग और हरफनमौला अभिनेताओं में शुमार अनिल कपूर सोमवार को 61 साल के हो गए हैं। करीब चार दशकों से फ़िल्मों में सक्रिय होने के बावजूद आज भी उनमें कमाल की ऊर्जा है। अनिल कपूर के साथ इस तस्वीर में पद्मिनी कोल्हापुरे नज़र आ रही हैं जो अनिल कपूर के साथ 'वो सात दिन' जैसी कई यादगार फ़िल्मों में उनकी हीरोइन रह चुकी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर एक इमोशनल नोट भी लिखा। बहरहाल, अपने बर्थडे पार्टी में अनिल कपूर कुछ इस अंदाज़ में सभी मेहमानों के साथ पूरे जोश में नज़र आये। 

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा के वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर, रेखा, धर्मेंद्र समेत उमड़ा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें

अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ इस मौके पर शामिल हुईं। सोनम ने उससे पहले इंस्टाग्राम पर लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं पापा। ये साल हम दोनों के लिए यादगार रहा। पिछले 10 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ कि मैंने आपके साथ स्क्रीन शेयर की है और आपकी को-स्टार रही। इसी साल आप मेरी शादी के भी गवाह बने। ये सब अपने आप में कितना संपूर्ण था। मैं शुक्रगुजार हूं कि आपने मुझे प्यार करना, सिखाया, मुझे तहजीब सिखाई और पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।”

इस पार्टी में बोनी कपूर के अलावा उनकी तीनों बेटियां जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर और अंशुला कपूर भी अपने अंकल के बर्थडे पार्टी को यादगार बनाने पहुंची। आप देख सकते हैं फ़िल्म धड़क की अभिनेत्री जाह्नवी कितनी ग्लैमरस लग रही हैं तो वहीं उनकी अंशुला दीदी भी काफी सौम्य नज़र आ रही हैं।

लेकिन, इन सबके बीच सबसे ज्यादा ध्यान मलाइका अरोड़ा की मौजूदगी ने खींचा। मलाइका इस मौके पर परिवार के सदस्य की तरह ही नज़र आईं। इन दिनों मलाइका अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका और अर्जुन इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में दिखे। आप देख सकते हैं इस दौरान मलाइका अपनी दोस्त करिश्मा कपूर के साथ काफी सहज नज़र आयीं।

इस मौके पर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस, स्वरा भास्कर और मसाबा गुप्ता की मौजूदगी भी ख़ास रही। आप देख सकते हैं अपनी सहेली सोनम के पापा के बर्थडे में स्वरा गुलदस्ता लेकर पहुंची हैं। 

करण जौहर के बिना बॉलीवुड की हर पार्टी अधूरी मानी जाती है। करण जौहर के अलावा अनिल कपूर के ख़ास दोस्त अनुपम खेर और सतीश कौशिक भी उनके जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। 

इसी पार्टी से अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर की पत्नी महीप के साथ सोहैल ख़ान की वाइफ सीमा ख़ान, करिश्मा कपूर और मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर भी आप देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: परिवार संग छुट्टियां मनाने चले अजय देवगन, पत्नी काजोल ही नहीं बेटी नीसा भी हैं बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

अन्य मेहमानों में फ़िल्मकार डेविड धवन, चंकी पांडे आदि से लेकर इस बर्थडे पार्टी में अनिल कपूर के कई मित्र और पारिवारिक सदस्य शामिल हुए। कुल मिलाकर अनिल कपूर के जन्मदिन की यह पार्टी एक यादगार पार्टी रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.