Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tabu Birthday: 'माचिस' से 'भोला' तक, तब्बू के अभिनय की रेंज दिखाती हैं ये फिल्में, दो बार जीता नेशनल अवॉर्ड

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 08:01 PM (IST)

    Happy Birthday Tabu तब्बू बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में शामिल हैं जो बड़ी सहजता के साथ मसाला फिल्मों से अभिनय प्रधान सिनेमा की तरफ मुड़ जाती हैं। जितनी कामयाबी के साथ वो हम साथ साथ हैं करती हैं उतनी मुखरता के साथ हैदर में अभिनय दिखाती हैं।

    Hero Image
    तब्बू के जन्मदिन पर उनकी बेहतरीन फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तबस्सुम फातिमा हाशमी उर्फ तब्बू बॉलीवुड की सबसे शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लीजेंड्री एक्टर देव आनंद के साथ एक बाल कलाकार के रूप में की थी। अपने करियर में तब्बू ने कई हिट बॉलीवुड फिल्में की हैं, जिनमें हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और मराठी भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। अभिनेत्री अभी भी स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति और प्रदर्शन के लिए दिल जीत रही हैं। तब्बू ने मसाला और कंटेंट प्रधान, दोनों तरह के सिनेमा में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ यादगार फिल्में।

    विजय पथ

    तब्बू ने ऋषि कपूर के साथ फिल्म पहला पहला प्यार से फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें चर्चा मिली 1994 की फिल्म विजयपथ से, जिसमें तब्बू अजय देवगन के अपोजिट कास्ट की गयी थीं। यह विशुद्ध मसाला फिल्म थी और तब्बू-अजय पर फिल्माया 'राह में उनसे मुलाकात हो गयी', 'आइए आपका इंतजार था' और 'रुक रुक अरे बाबा रुक' गीत काफी लोकप्रिय हुए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। 

    यह भी पढ़ें: Tabu Birthday: 8 साल में बनी पहली फिल्म, 100 से ज्यादा हैं निकनेम, तब्बू की ये 10 बात शायद ही जानते होंगे आप!

    माचिस

    1996 में रिलीज हुई माचिस तब्बू के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। गुलजार निर्देशित फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म में उनकी जोड़ा चंद्रचूड़ सिंह के साथ बनी थी। तब्बू का यह पहला नेशनल अवॉर्ड था।

    चांदनी बार

    मधुर भंडारकर निर्देशित 2001 में आयी चांदनी बार तब्बू के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में तब्बू ने बार डांसर का किरदार निभाया था। फिल्म को बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरीज में नेशनल अवॉर्ड्स मिले थे। इस फिल्म के लिए तब्बू ने करियर का दूसरा नेशनल अवॉर्ड जीता।

    मकबूल

    विशाल भारद्वाज निर्देशित मकबूल भी तब्बू की बेहतरीन अदाकारी की मिसाल है। शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ से प्रेरित फिल्म में तब्बू ने अंडरवर्ल्ड डॉन अब्बा जी बने पंकज कपूर की रखैल का किरदार निभाया था, जिसका अफेयर अब्बा जी के राइट हैंड मैन मकबूल यानी इरफान खान से होता है। पंकज ने फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड जीता था।

    चीनी कम

    आर बाल्की की इस फिल्म में एक 64 साल के शेफ और 34 साल की महिला की प्रेम कहानी दिखायी गयी थी। इन दोनों किरदारों में अमिताभ और तब्बू थे। यह फिल्म अपने विषय और कलाकारों की बेहतरीन अदाकारी के चलते खबरों में रही। 2007 में आयी फिल्म में परेश रावल ने तब्बू के पिता का किरदार निभाया था। 

    हैदर

    2014 में रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की हैदर तब्बू के करियर की बेहतरीन फिल्म है। इसमें शाहिद कपूर ने लीड रोल निभाया था। कश्मीर में आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म शेक्सपियर के नाटक हेमलेट से प्रेरित है। इस फिल्म में केके मेनन, श्रद्धा कपूर, इरफान खान ने सहयोगी भूमिकाएं निभायी थीं। 

    दृश्यम

    तब्बू इंडस्ट्री में अपने क्रिटिकल और जुनूनी काम के लिए जानी जाती हैं। फिल्म दृश्यम उनकी बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे, लेकिन तब्बू स्क्रीन पर अपनी दमदार उपस्थिति दिखाने में असफल नहीं हुईं। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा श्रिया सरन, इशिता दत्ता और ऋषभ चड्ढा ने सहायक भूमिकाएं निभाई है। 

    यह भी पढे़ं: Khufiya Review- रहस्‍य और रोमांच के साथ कलाकारों की दमदार अदाकारी, विशाल और तब्बू की शानदार वापसी

    अंधाधुन

    अंधाधुन एक हिंदी कॉमेडी-क्राइम फिल्म है, जो 2018 में रिलीज हुई थी और साल की बेहतरीन फिल्म थी। फिल्म में तब्बू नेगेटिव किरदार निभाती नजर आई थीं। क्राइम थ्रिलर फिल्म श्रीराम राघवन द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। इसमें तब्बू के साथ आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और अनिल धवन अहम किरदारों में नजर आए थे। 

    भूल भुलैया 2

    2022 में रिलीज हुई भूल भुलैया 2 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था, जबकि फिल्म का लेखन आकाश कौशिक और फरहाद सामजी ने किया। तब्बू के अलावा कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ने अहम भूमिकाएं निभायी थीं। फिल्म में तब्बू डबल रोल में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने अंजुलिका और मंजुलिका का रोल निभाकर हर किसी को हैरान किया था। 

    भोला

    भोला साल 2023 की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अजय देवगन ने किया था। फिल्म में तब्बू ने अजय के साथ पैरेलल लीड रोल निभाया। यह साल 2019 की तमिल फिल्म कैथी की रीमेक है। फिल्म में तब्बू ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है।

    comedy show banner