Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सच्ची घटना पर आधारित लीगल थिलर, सस्पेंस देखकर सुन्न हो जाएगा दिमाग; OTT पर कहां देखे फिल्म

    Updated: Wed, 21 May 2025 09:25 PM (IST)

    सूर्या की फिल्म जय भीम साल 2021 में रिलीज हुई थी। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिलम की कहानी एक वकील की है जो आदिवासी लोगों के भूमि अधिकारों के लिए लड़ता है। सूर्या ने फिल्म में वकील का किरदार निभाया है। अभी ये फिल्म ओटीटी पर मौजूद है आप इसका आनंद ले सकते हैं।

    Hero Image
    फिल्म जय भीम में सूर्या का रोल (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर हमें कुछ बेहतरीन फिल्में दी हैं। कई बार तो बॉलीवुड भी इनसे पीछे छूटता नजर आता है। कुछ फिल्मों की स्टोरीज तो इतनी बेहतरीन होती है कि आप भी दो बार सोचने को मजबूर हो जाएंगे। इसमें सबसे पहला नंबर क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस वाली फिल्मों का आता है। इन मूवीज की स्टोरी टेलिंग और विषय इतने स्ट्रांग होते हैं कि आप बहुत जल्दी इसमें गुम हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओटीटी पर मौजूद हैं कई सारी फिल्में

    कॉलीवुड में अलग-अलग जॉनर की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें देखकर आपका मूड फटाक से चेंज हो जाएगा। थ्रिलर से लेकर रोमांटिक कॉमेडी और एक्शन ड्रामा तक, आपको लगभग हर जॉनर में तमाम विकल्प मिलेंगे। आज हम आपको ऐसी ही एक क्राइम थ्रिलर के बारे में बताएंगे।

    यह भी पढ़ें: 10 एपिसोड में दिखता है कत्लेआम का खौफनाक मंजर, OTT पर भूलकर भी मिस न करें साउथ की ये क्राइम थ्रिलर

    क्या है फिल्म की कहानी?

    अगर आप सूर्या के फैन हैं, तो जय भीम निश्चित रूप से आपके लिए एक बेहतरीन तमिल फिल्म है। टीजे ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक क्रूर लेकिन दमदार क्राइम थ्रिलर है। जय भीम की कहानी भारत के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले आदिवासी समूहों के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर केंद्रित है। फिल्म की कहानी जस्टिस के. चंद्रू द्वारा उठाए गए एक रियल लाइफ केस पर आधारित है। जय भीम देखते समय आपको कई ऐसे पल दिखाई देंगे जो आपको एक शानदार सिनेमाई अनुभव के साथ अंत तक अपनी सीट से उठने नहीं देंगे।

    कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

    यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल हुई थी। इस फिल्म ने समाज में दबे-कुचले वर्गों की समस्याओं को दुनिया के सामने लाना का काम किया। इस फिल्म में सूर्या एक वकील के किरदार में नजर आए। इनके अलावा आपको लिजोमोल जोस और मणिकंदन का अभिनय भी आकर्षित करेगा। राजिशा विजयन , प्रकाश राज , गुरु सोमसुंदरम और राव रमेश सहायक भूमिकाओं में हैं।

    फिल्म को IMDb पर 8.7/10 रेटिंग मिली है। उनकी भूमिका ने ग्रामीण और आदिवासी समाज की समस्याओं को जीवंत कर दिया। फिल्म की कहानी इरुलर जनजातिके एक जोड़े सेंगनेई और राजकन्नू के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 2 नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी। अभी आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद OTT पर होगा सनी देओल का राज, इस फिल्म से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करेंगे डेब्यू?