Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Super 30 Box Office Collection Day 16: Hrithik Roshan की फिल्म कमाई के मामले में भी निकली सुपर

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 28 Jul 2019 01:06 PM (IST)

    Super 30 Box Office Collection Day 16 Hrithik Roshan की फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रिपाठी और मृणाल ठाकुर की भी अहम भूमिका हैंl ...और पढ़ें

    Super 30 Box Office Collection Day 16: Hrithik Roshan की फिल्म कमाई के मामले में भी निकली सुपर

    नई दिल्ली, जेएनएनl Super 30 Box Office Collection Day 16: फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की बहुचर्चित फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 16 वें दिन भी सफल रहींl इस फिल्म ने शनिवार को 4:30 करोड़ रुपए का व्यापार कियाl जोकि शुक्रवार के मुकाबले लगभग दोगुना हैl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म ने शुक्रवार को सवा दो करोड़ रुपए का व्यापार किया थाl इसके साथ ही यह फिल्म 120 करोड रुपए अब तक बॉक्स ऑफिस पर कमा चुकी हैl

    गौरतलब है कि सुपर थर्टी में ऋतिक रोशन ने बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाई हैl इस फिल्म के लिए ऋतिक रोशन ने कड़ी मेहनत की थीl यह फिल्म आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित हैl इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने आम बच्चों की कहानी को दर्शाया हैl जो जीवन में कुछ कर गुजरना चाहते हैं, वह प्रतिभा के धनी भी हैं लेकिन पैसे के अभाव में उन्हें समाज में सम्मान और स्थान नहीं मिल पाताl

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    कैसे नहीं होता ३० बच्चा लोग का। कोशिश से सब हो सकता है।#Super30

    A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on

    ऐसे में आनंद कुमार ने बिहार में आईआईटीजेईई में एडमिशन कराने के लिए एक Super 30 नामक संस्था खोली थीl जोकि गरीब बच्चों को निशुल्क कोचिंग देती थीl इसी विषय से यह फिल्म प्रेरित हैl इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 75.36 करोड़ का व्यापार किया था और दूसरे सप्ताह में 37.87 करोड़ का व्यापार किया हैl

    यह भी पढ़ें: The Lion King Box Office Collection Day 9 : 100 करोड़ से बस इतनी दूर लेकिन अब कड़ा है मुकाबला

    इसके साथ ही ऋतिक रोशन का नाम एक और सफल फिल्म से जुड़ गया हैंl इस फिल्म में उनके अलावा और पंकज त्रिपाठी और मृणाल ठाकुर की भी अहम भूमिका हैंl इसका निर्देशन विकास बहल ने किया थाl

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप