Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इस अभिनेता के शादी की धूम, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Fri, 12 Apr 2019 08:56 AM (IST)

    मलयालम फ़िल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता Sunny Wayne ने बुधवार को Renjini Kunju रेंजिनी कुनू से शादी कर ली।

    अब इस अभिनेता के शादी की धूम, देखें तस्वीरें

    मुंबई। मलयालम फ़िल्म इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता सन्नी वेन Sunny Wayne ने बुधवार को Renjini Kunju रेंजिनी कुनू से शादी कर ली। सन्नी ने NeelaKasham PachaKadel ChuVanna Bhoomi, सेकंड शो Second Show आदि कई फ़िल्मों में काम किया है।

    सन्नी वेन की पत्नी रेंजिनी कुनू एक डांस स्कूल की फाउंडर हैं। उनका डांस स्कूल कोची में है। सनी ने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन बिल्कुल पारंपरिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। ज़ाहिर है शादी की ख़ुशी भी इनके चेहरे पर साफ़ झलक रही है। दोनों ने गले में तुलसी के पत्तों से बना हार भी पहन रखा है। इस दौरान मौजूद तमाम पारिवारिक सदस्यों और फैंस के लिए भी यह मौके बेहद ख़ास है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: शाह रुख़ ख़ान इस ख़ास वजह से जायेंगे चीन, बजेगा भारतीय फ़िल्मों का डंका

    आप देख सकते हैं दोनों ने इस दौरान हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया! दोनों के आस-पास काफी भीड़ है। यह तस्वीरें सन्नी के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गयी हैं। दोनों की जोड़ी एक साथ बेहद खूबसूरत लग रही है। दक्षिण भारत में फ़िल्म स्टार्स का एक अलग ही तरह का क्रेज़ रहता है। इस शादी को लेकर भी वहां ज़बरदस्त क्रेज़ है।

    सोशल मीडिया पर लगातार तमाम फैंस दोनों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और लगातार दुल्हे और दुल्हन के लिए बधाईयां और शुभकामनाएं आ रही हैं। 

    यह भी पढ़ें: चंकी पांडे की पार्टी में फिर साथ दिखे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, ये सेलेब्स भी पहुंचे, देखें तस्वीरें