Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Leone: 24 घंटे बाद मिली खोई हुई बच्ची, सनी लियोनी ने पोस्ट कर तहे दिल से फैंस का किया शुक्रिया

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 10 Nov 2023 04:11 PM (IST)

    Sunny Leone सनी लियोनी के फैंस उन्हें उनके नेक दिल के लिए काफी प्यार करते हैं। बीते दिनों सनी लियोनी ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लड़की का नाम मेंशन करते हुए बताया था कि उनकी दोस्त की हाउस हेल्पर की लड़की गुमशुदा है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और नया पोस्ट शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया किया और बताया कि लड़की मिल गयी है।

    Hero Image
    सनी लियोनी ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि मिल गयी मिसिंग गर्ल / फोटो- Instagram

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sunny Leone: सनी लियोनी जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उतना ही नेक उनका दिल है। सनी लियोनी के फैंस उन्हें उनके मददगार स्वभाव के लिए काफी पसंद करते हैं। बीते दिनों अपनी दोस्त की हाउस हेल्पर की बेटी के गुमशुदा होने पर सनी लियोनी ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    9 साल की अनुष्का की फोटो शेयर और डिटेल्स शेयर करते हुए सनी लियोनी ने मुंबई पुलिस से तो लड़की को ढूंढने में तो मदद मांगी ही थी, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इसके साथ ही ये भी लिखा कि जो भी इस बच्ची को परिवार के पास सुरक्षित पहुचाएंगा, वह खुद उन्हें 50 हजार रुपए देंगी।

    24 घंटे के बाद वह मिसिंग बच्ची मिल गयी है और अपने परिवार के पास पहुंच गयी है, जिसकी जानकारी खुद सनी लियोनी ने शेयर की है।

    सनी लियोनी ने बच्ची के मिलने की जानकारी की शेयर

    सनी लियोनी ने 24 घंटे के बाद अनुष्का के मिलने की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। उन्होंने बच्ची की नई पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मिल गयी, भगवान ने हमारी प्रेयर सुन ली"। इसके बाद सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, "भगवान बहुत कृपालु हैं। इस परिवार की भगवान हमेशा सुरक्षा करें।

    यह भी पढ़ें: Sunny Leone के गाने 'मेरा पिया घर आया 2.0' ने तोड़ा रिकॉर्ड, 12 दिनों में मिले इतने मिलियन व्यूज

    परिवार वालों की तरफ से ये मैसेज है। उन्होंने आगे लिखा, "मुंबई पोलिस आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, गुमशुदा होने के 24 घंटे बाद अनुष्का हमें वापस मिल गयी है। मेरे सभी चाहने वालों, जिन्होंने ये पोस्ट किया, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपने ये न्यूज वायरल की, उसके लिए तहे दिल से आप सबका शुक्रिया"।

    सोशल मीडिया पर लोगों ने सनी की तारीफ की

    सनी लियोनी ने जो अपनी दोस्त की हाउस हेल्प की बेटी के लिए किया, उसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "चमत्कार हो गया। भगवान उस लड़की पर और आप पर दोनों पर अपनी कृपा बनाकर रखे"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "जानकर खुशी हुई कि परिवार को उनकी बच्ची मिल गयी। भगवान दयालु है और आप बहुत ही डाउन टू अर्थ हो सनी लियोनी, आई लव यू"।

    यह भी पढ़ें: रिलीज हुआ Mera Piya Ghar Aaya 2.0 गाना, सनी लियोनी ने रीक्रिएट किए माधुरी दीक्षित के आइकॉनिक मूव्स