Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Leone ने पति के साथ 15 साल पूरे होने पर शेयर किया रोमांटिक पोस्ट, कहा- 'आपने मेरी जान बचाई है'

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Sun, 28 May 2023 02:20 PM (IST)

    Sunny Leone On Husband Daniel Weber बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है जो उनके पति डेनियल वेबर को डेडीकेटेड है। 15 साल का साथ पूरा होने पर सनी लियोनी ने पति के लिए एक रोमांटिक नोट लिखा है।

    Hero Image
    Sunny Leone expressed her love for husband Daniel Weber- photo/instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Leone On Husband Daniel Weber: ग्लैमरस एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर बी-टाउन के पावर कपल्स में से एक हैं। डेनियल और सनी एक-दूसरे पर खुलेआम प्यार लुटाने में थोड़ा भी नहीं शरमाते हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ 15 साल हो गए हैं और अब सनी लियोनी ने अपने पति के लिए एक लविंग पोस्ट शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनी लियोनी ने पति पर लुटाया प्यार

    सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर 'कांस फिल्म फेस्टिवल 2023' से अपने पति डेनियल वेबर के साथ दो वीडियोज शेयर किए हैं। ये वीडियो उस दिन का है, जब एक्ट्रेस अपने पति के साथ 'कांस' के रेड कारपेट पर वॉक करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'कैनेडी' (Kennedy) की स्क्रीनिंग के लिए जा रही थीं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    पति के लिए सनी ने क्या कहा?

    वीडियोज में सनी लियोनी और डेनियल वेबर को एक-दूसरे प्यार में खोते हुए देखा जा सकता है। सनी कभी अपने पति के कंधे पर सिर रख रही थीं तो कभी उनकी आंखों में पूरी तरह डूब गई थीं। इस खूबसूरत क्लिप के साथ सनी ने पति के लिए प्यार भरे कैप्शन में लिखा है। सनी ने कहा-

    "भगवान ने आपको (डेनियल) मेरे जीवन में मेरे सबसे लो फेज में भेजा। उस पल में आपने सचमुच मेरी जान बचाई और तब से आप मेरे साथ हैं। 15 साल का साथ। आपके बिना 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में यह पल कभी नहीं होता। मुझे आगे बढ़ाने और मेरे सपनों को पूरा करने में मेरी मदद करने के लिए आपकी लड़ाई वास्तव में निस्वार्थता है। मैं आपसे प्यार करती हूं और धन्यवाद!"

    सनी लियोनी के पोस्ट पर डेनियल ने दिया जवाब

    सनी लियोनी के इस खूबसूरत पोस्ट पर डेनियल ने जवाब देते हुए कहा-

    "आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसे कमाया है। कुछ मेरे साथ और कुछ मेरे बिना। मैं आपसे प्यार करता हूं। यह बस शुरुआत है।"

    सनी का 'कांस' लुक

    सनी ने रेड कार्पेट इवेंट में शिरकत करने के लिए कमर तक हाई स्लिट और केप स्टाइल बेज कलर का गाउन पहना था। उन्होंने इसे मिनिमल एक्सेसरी से कंप्लीट किया था। डेनियल ब्लैक सूट में रेड कारपेट पर उनके साथ शामिल हुए। उनके साथ 'कैनेडी' के निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता राहुल भट्ट भी मौजूद थे।