रिलीज से पहले ही विवादों में Sunny Deol की फिल्म 'सूर्या', मेडिकल एसोसिएशन ने जताई चिंता
Sunny Deol की आगामी फिल्म सूर्या- अंत से आरंभ तक के टीजर आउट होने के बाद विवाद शुरू हो गया है।

विवादों में सनी देओल की फिल्म सूर्या
HighLights
सनी देओल की फिल्म को लेकर मचा बवाल
मेडिकल एसोसिएशन ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र
सूर्या की निष्पक्ष समीक्षा करने की उठाई मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म 'सूर्या- अंत से आरंभ तक' (Suryaa- Ant Se Aarambh Tak) का टीजर रिलीज हो गया है। अब यह फिल्म विवादों में आ गई है।
टीजर में हेल्थकेयर सिस्टम में भ्रष्टाचार को दिखाया गया जिसके खिलाफ सनी देओल अपनी आवाज उठाते हुए नजर आए। इसे सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म बताया गया है। अब इस फिल्म को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इसकी समीक्षा करने की मांग की है।
टीजर पर उठाए सवाल
अपने पत्र में IMA ने कहा है, "हम फिल्म 'सूर्या - अंत से आरंभ तक' में मेडिकल प्रोफेशन को दिखाए जाने के तरीके को लेकर अपनी गहरी चिंता जाहिर करते हैं। इसका प्रमोशनल कंटेंट हेल्थकेयर में फैले करप्शन, मेडिकल प्रोफेशनल्स के खिलाफ हिंसा को दिखाने और लोगों के भरोसे और हेल्थकेयर वर्कर्स की सेफ्टी पर इसके असर के बारे में चिंताएं उठाता है।"
The Indian Medical Association (IMA) has written to Ashwini Vaishnaw, Minister for Information and Broadcasting, seeking an urgent review of the film “Suryaa– Ant Se Aarambh Tak” over its portrayal of the medical profession and violence against healthcare workers. https://t.co/07UVzHE3Cf
— ANI (@ANI) October 22, 2026
पत्र में IMA ने यूनियन मिनिस्टर से फिल्म की निष्पक्ष समीक्षा, जरूरत पड़ने पर कानून के तहत फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
सूर्या का टीजर कैसा है?
19 अक्टूबर को सनी देओल के जन्मदिन पर रिलीज हुआ सूर्या का टीजर मेडिकल सिस्टम में एक बड़े षड्यंत्र के खिलाफ मोर्चा की कहानी है। पर्सनल लॉस के बाद सनी देओल चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा करने में जुट जाते हैं। टीजर में दिखाया गया है कि भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स किस तरह मरीजों को लूटते हैं और पैसों के लिए उनकी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। इसी वजह से फिल्म विवादों में आ गई है।
कब रिलीज होगी सनी देओल की सूर्या?
आपको बता दें कि सनी देओल की फिल्म, 2018 में आई मलयालम फिल्म जोसेफ की हिंदी रीमेक है। सूर्या फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
