विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अंत से आरंभ तक' सिनेमाघरों में दहाड़ेंगे सनी देओल, नई फिल्म Suryaa का हुआ धमाकेदार एलान

Published: Mon, 12 Oct 2026 12:17 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या का धमाकेदार एलान मेकर्स की तरफ से हो गया है।

सनी देओल की अगली फिल्म सूर्या (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सनी देओल की अगली फिल्म सूर्या (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सनी देओल की नई फिल्म सूर्या की घोषणा

  2. सूर्या से धमाकेदार फर्स्ट लुक आया सामने

  3. इस दिन रिलीज होगी सनी की अपकमिंग मूवी सूर्या

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म बंटवारा 1947 की असफलता के बाद से अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) का नाम कमबैक मूवीज को लेकर बीते समय से चर्चाओं में बना हुआ था। अब सनी की नई फिल्म सूर्या (Suryaa) का आधिकारिक एलान मेकर्स की तरफ से हो गया है।

इसका फर्स्ट लुक पोस्टर देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर एक्टर की दमदार वापसी अब तय है। इतना ही नहीं मेकर्स ने ये भी जानकारी दी है कि सनी देओल की अपकमिंग मूवी सूर्या को बड़े पर्दे पर कब रिलीज किया जाएगा। 

सनी देओल की अगली फिल्म सूर्या

लंबे समय से फिल्ममेकर्स कमल मुकुट और दीपक मुकुट की अनटाइटल फिल्म को लेकर सनी देओल का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा था। अब इस मूवी के ऑफिशियल टाइटल की अनाउंसमेंट सूर्या के रूप में हुई है। 12 अक्टूबर सोमवार को सनी ने सोशल मीडिया पर सूर्या से अपने फर्स्ट लुक की झलक शेयर की है, जिसमें अभिनेता सिगरेट पीते हुए इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- किशोर कुमार के बेटे ने गाया था सनी देओल की 'मोहब्बत' का फरमान, 90s का लव सॉन्ग बना 'आशिकों का एंथम'

suryaa

सूर्या से सनी देओल का ये अवतार देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पोस्टर के साथ सूर्या फिल्म को अंत से आरंभ तक की टैगलाइन दी गई है, जो ये बताने के लिए है कि सूर्या एक मास एक्शन मूवी हो सकती है, जिसमें सनी का धांसू अंदाज देखने को मिलेगा। इस मूवी में सनी देओल के अलावा आपको अभिनेता रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

suryaa movie

गौर किया जाए सनी देओल की आने वाली फिल्म सूर्या की रिलीज डेट के बारे में तो मेकर्स ने ये साफ किया है कि 26 नवंबर 2026 को उनकी ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। 

इन मूवीज के साथ होगा सूर्या का क्लैश 

सनी देओल की पिछली फिल्म बंटवारा 1947 इमरान हाशमी की आवारापन 2 के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते फ्लॉप हो गई थी। लेकिन अब सूर्या के साथ भी सनी ने एक बार फिर से क्लैश के लिए तैयारी की है, क्योंकि 27 नवंबर को बॉलीवुड की दो अन्य मूवीज भी बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी, जिनमें आयुष्मान खुराना का ये प्रेम मोल लिया है और इमरान हाशमी गनमास्टर जी9 के नाम शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- Sunny Deol के साथ नाना पाटेकर का वो खास वादा... 2 साल पहले ली थी प्रतिज्ञा; हमेशा के लिए रह गया अधूरा!