विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol के साथ नाना पाटेकर का वो खास वादा... 2 साल पहले ली थी प्रतिज्ञा; हमेशा के लिए रह गया अधूरा!

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:18 PM (IST)

दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर ने दो साल पहले सनी देओल के साथ एक खास वादा किया था। 

सनी देओल और नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

सनी देओल और नाना पाटेकर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. सनी देओल ने जताया शोक

  2. नाना पाटेकर ने किया था वादा

  3. बॉलीवुड में दौड़ी शोक की लहर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाना पाटेकर के निधन के बाद हिंदी सिनेमा में शोक की लहर छाई है। हर तरफ नाना के बारे में जमकर चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें नाना अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) से खास वादा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

ऐसे में आइए जानते हैं कि नाना पाटेकर ने सिनेमा के तारा सिंह के साथ कौन सा प्रॉमिश किया था, जो अब कभी भी पूरा नहीं हो पाएगा। 

नाना पाटेकर ने किया था वादा

दरअसल 2 साल पहले अभिनेता नाना पाटेकर निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म वनवास में नजर आए थे। ये वही अनिल शर्मा हैं, जो सनी देओल के साथ गदर और गदर 2 जैसी बड़ी फिल्म कर चुके हैं। उस वक्त वनवास के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर सनी देओल भी फिल्म की कास्ट के साथ शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death Live Updates: नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी, भावुक हुए अतुल कास्बेकर

nana (1)

उस दौरान नाना पाटेकर ने सनी देओल संग भविष्य काम करने को लेकर सवाल पूछा, जिस पर सनी ने हामी भरी और बाद में अनिल शर्मा ने ये मंच से ये कहा था कि मैं एलान करता हूं कि भविष्य में एक ऐसी फिल्म लेकर आऊंगा, जिसमें सनी देओल और नाना पाटेकर दोनों एक साथ दिखाई देंगे।

इसके बाद नाना और सनी एक दूसरे से वादा करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, अब नाना के अचानक से हुए निधन के बाद अब अनिल शर्मा की ये फिल्म कभी नहीं बन पाएगी। बता दें कि एक टाइम पीरियड के कलाकार होने के बावजूद सनी देओल और नाना पाटेकर कभी भी एक दूसरे के साथ फिल्मों में काम नहीं किया था।

सनी देओल ने जताया शोक

इतना ही नहीं सनी देओल ने भी नाना पाटेकर की मौत की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए लिखा है- अभी भी यकीन नहीं होता कि नाना हमारे बीच नहीं हैं। हमने कभी साथ काम तो नहीं किया, लेकिन हमारा रिश्ता बहुत खास था और कई सालों पुराना था आप बेहद निडर और जिंदादिल इंसान थे। आपने हमेशा वही किया जो आपका मन करता था। मैं उन्हें हमेशा इसी रूप में याद रखूंगा। आपकी बहुत याद आएगी, नाना।

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन के बाद Salman Khan ने लिया बड़ा फैसला, कैंसिल कर दिया ग्रैंड इवेंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।