विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाना पाटेकर के निधन के बाद Salman Khan ने लिया बड़ा फैसला, कैंसिल कर दिया ग्रैंड इवेंट

Published: Thu, 08 Oct 2026 04:27 PM (GMT+05:30)

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद सुपरस्टार सलमान खान ने बड़ा फैसला लिया है।

नाना पाटेकर और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

नाना पाटेकर और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन

  2. सलमान खान ने उठाया बड़ा कदम

  3. शोक में डूबी बॉलीवुड इंडस्ट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वेटरन एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन से हिंदी सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। करीब 5 दशकों तक फिल्मी दुनिया में बतौर अभिनेता राज करने नाना की मौत से फिल्मी हस्तियों के दिल टूट गए हैं और हर कलाकार गम में डूबा हुआ नजर आ रहा है। 

इस बीच सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने नाना पाटेकर के देहांत के बाद बड़ा फैसला लिया है और अपना एक ग्रैंड इवेंट प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

सलमान ने कैंसिल किया इवेंट

नाना पाटेकर की मौत की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच एनडीटीवी की खबर के अनुसार ये जानकारी सामने आ रही है कि सलमान खान ने नाना पाटेकर के निधन को जहन में रखते हुए 8 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले एक रियल स्टेट इवेंट को कैंसिल कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Death Live Updates: गोवा के GMC में कुछ समय के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर, लोग करेंगे अंतिम दर्शन

salmankhanevent

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को एक फेमस रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के साथ मुंबई बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में आयोजित होने वाले खास इवेंट में आज शाम 6 बजे शामिल होना था। कंपनी द्वारा आयोजित इस इवेंट में सलमान के आने को लेकर सारी तैयारियां भी पूरी हो गई थीं। लेकिन नाना पाटेकर के अचानक से हुए निधन के बाद सलमान ने इस इवेंट को रद्द कर दिया है। जो ये दर्शाता है कि दबंग सुपरस्टार अपने सीनियर एक्टर नाना पाटेकर के प्रति सम्मान की भावना रखते थेह। 

salmankhanevent (1)

बता दें कि सलमान खान ने अभी तक सोशल मीडिया पर नाना पाटेकर को लेकर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। हालांकि, अक्षय कुमार, अल्लू अर्जुन, रितेश देशमुख, राजपाल यादव, जूही चावला और संजय दत्त जैसे कई कलाकारों ने नाना को सोश मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। 

खामोशी में साथ नजर आए थे सलमान और नाना

आपको बता दें कि सलमान खान ने अभिनेता नाना पाटेकर के साथ फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल में काम किया था। इस मूवी का डायरेक्शन दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने किया था। इसमें सलमान और नाना के अलावा अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अहम रोल प्ले किया था। 

यह भी पढ़ें- 'मां की कसम खा...', वेलकम की स्क्रिप्ट सुनने से 'उदय शेट्टी' ने किया था इनकार, Nana Patekar को ऐसे मिली थी कॉमेडी फिल्म