'अबे, तुझसे पैसे लूंगा...', रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए Nana Patekar ने छोड़ी थी फीस
निर्देशक रोहित शेट्टी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का रोचक किस्सा साझा किया है।
-1791447609757_m.webp)
नाना पाटेकर और रोहित शेट्टी (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
नाना पाटेकर का हुआ देहांत
रोहित शेट्टी ने जताया शोक
निर्देशक ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 8 अक्टूबर का दिन हिंदी सिनेमा जगत के लिए बुरा दिन साबित हुए है। वेटरन एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का निधन 75 साल की उम्र में हो गया है। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं। इस मामले में नया नाम बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी का शामिल हो रहा है।
रोहित ने एक लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया है और एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि नाना ने उनसे एक फिल्म के लिए फीस नहीं ली थी।
रोहित शेट्टी ने जताया शोक
अभिनेता नाना पाटेकर की मौत की खबर सुनने के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रोहित ने नाना संग अपनी खास बातचीत और उस फिल्म का किस्सा साझा किया, जिसके लिए एक्टर ने फीस नहीं ली थी। रोहित शेट्टी ने लिखा है-
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्ध में 60 दिन Nana Patekar ने की थी देश की सेवा, करियर के पीक पर छोड़ दी थी एक्टिंग
मैं वो पल कभी नहीं भूलूंगा जब आपने 'गोलमाल अगेन' में कैमियो किया था। मैंने आपसे पूछा, दादा, आपकी फीस
और आपने मेरी तरफ देखकर कहा, तुझसे पैसे लूंगा। एक अनाथालय का नंबर देता हूं, वहां डोनेट कर दे।
-1791449388166.webp)
प्रिय दादा, मुझे आपकी देर रात वाली कॉल्स की बहुत याद आएगी। बिना किसी 'हेलो' या औपचारिकता के, बस सीधे-सीधे पूछना, अरे शेट्टी, क्या कर रहा है और मैं जान-बूझकर पूछता, कौन बोल रहा है, ताकि आप चिढ़ जाएं और कहें, नाना बोल रहा हूं।अपने अंदाज में आप मुझे याद दिलाते थे, अबे, तू खुद स्टार है... तुझे इतने स्टार्स की जरूरत नहीं है।
आप ऐसे ही थे दादा। सीधे-साफ, बिना किसी दिखावे के, दरियादिल, और हमेशा सच्चे। मुझे आपका मुझे 'शेट्टी' कहकर बुलाना बहुत याद आएगा। आपकी बहुत याद आएगी दादा।
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि नाना पाटेकर का निधन गोवा के घर में हुआ है। हालांकि, उनका अंतिम संस्कार मुंबई में आज यानी अक्टूबर देर शाम को किया जाएगा। मालूम हो कि नाना की आखिरी इच्छा ये थी उनका अंतिम संस्कार पैतृक जगह (पुणे वाले फॉर्महाउस) के नजदीकि स्थान प किया जाए।
