विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा घर बेवजह टूट रहा...', Govinda के अफेयर की खबरों से परेशान हुईं Sunita Ahuja, महिलाओं से की ये गुजारिश

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:42 PM (IST)

गोविंदा (Govinda) के अफेयर को लेकर एक बार फिर सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने रिएक्शन दिया है। वह मां काली का आशीर्वाद लेने पश्चिम बंगाल गईं।

गोविंदा के अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा। फोटो क्रेडिट- एक्स

गोविंदा के अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। गोविंदा (Govinda) एक बार फिर अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया। हैरानी तब हुई, जब उनके साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड रानी स्वर्णकार (Rani Swarnkar) भी मौजूद रहीं।

गोविंदा का नाम रानी स्वर्णकार से जोड़ा जा रहा है। पहले दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया और फिर अब गणपति बप्पा के दर्शन करने दोनों साथ आए। इस पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) लगातार बात कर रही हैं। पहले उन्होंने कहा था कि इंसान धोखेबाज होते हैं। अब उन्होंने अपनी टूटती शादी को लेकर बात की है।

गोविंदा के अफेयर पर बोलीं सुनीता

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने शुक्रवार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर में दर्शन के बाद अपने वैवाहिक जीवन में चल रहीं परेशानियों को लेकर कहा, "मेरा घर बेवजह टूट रहा है। मेरे साथ जो हो रहा है, वह सही नहीं है।" उन्होंने महिलाओं और नई पीढ़ी से उनके पक्ष में खड़े होने की अपील की।

मां काली से की दुख दूर करने की प्रार्थना 

सुनीता ने कहा कि वह मां काली का आशीर्वाद लेने आई हैं और अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना की है। मां काली जिस तरह राक्षसों का नाश करती हैं, उसी तरह वह अपने जीवन की परेशानियों को भी दूर करें। उन्होंने आगे कहा कि वह चाहती हैं कि महिलाएं उनके लिए आवाज उठाएं और नई पीढ़ी भी उनके साथ खड़ी हो।

Sunita Ahuja

रानी संग अफेयर पर क्या बोले गोविंदा?

मालूम हो कि गोविंदा ने रानी के साथ लालबागचा राजा जाने को काम से जुड़ा बताया था। उन्होंने कहा था कि उनका रानी के साथ रिश्ता पेशेवर है और वह अपनी नई फिल्म 'रूपा' के लिए आशीर्वाद लेने वहां गए थे। उनका कहना था कि यह पहली बार नहीं, जब वह किसी फिल्म के लिए धार्मिक स्थल पर गए हैं। वह पहले भी अपनी को-एक्ट्रेस के साथ धार्मिक स्थल पर जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 'आपको क्या तकलीफ है...' कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा जाने पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- 'आदतों को हावी नहीं...' Govinda और कोमल स्वर्णकार के चर्चों से परेशान Anupam Kher, दे डाली ऐसी सलाह