रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे Govinda, लोग बोले- 'बप्पा इनका ब्रेकअप कराओ'
गोविंदा (Govinda) हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचें, जहां उनके साथ कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ...और पढ़ें

कोमल रानी संग गोविंदा ने लालबागचा राजा के किए दर्शन/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
गोविंदा के साथ लालबागचा राजा पहुंचीं कोमल रानी
सुनीता को छोड़ रुमर्ड गर्लफ्रेंड संग देख भड़के लोग
गणपति बप्पा से लोगों ने की ये कामना
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा पिछले कुछ महीने से लगातार अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने जिस कोमल रानी स्वर्णकर के साथ उनके अफेयर की बात कही थी, अब उन्हीं के साथ गोविंदा (Govinda) खुलेआम घूमते हुए नजर आ रहे हैं। पहले वह कोमल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और अब हाल ही में वह उनके साथ गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) के दर्शन के लिए लालबागचा राजा पहुंचे।
लालबागचा राजा के दरबार में एक साथ दिखें गोविदा-कोमल
लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए गोविंदा और उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार(Komal Rani Swarnakar) के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसकी वजह से एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बप्पा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा लोगों की भीड़ में फंसे नजर आ रहे हैं। रानी उनके आगे चल रही हैं, जो उनको भीड़ बाहर खींचने के लिए अपना हाथ दे रही हैं।
गोविंदा भीड़ के बीच से जैसे तैसे बाहर आए और उसके बाद वह और कोमल रानी लालबागचा राजा की मूर्ति तक पहुंचे। वहां पहुंचकर गोविंदा की को-स्टार ने बप्पा के चरणों में गुलाब के फूल चढ़ाए और उसके बाद 'पार्टनर' एक्टर के साथ आशीर्वाद लिया। इस दौरान कोमल लाल साड़ी और पीले ब्लाउज में नाक में नथ पहने बिल्कुल महाराष्ट्रीयन लुक में दिखाई दिए, तो वहीं गोविंदा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था।
View this post on Instagram
वायरल वीडियो देखकर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा
अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को छोड़कर कोमल रानी स्वर्णकर के साथ बप्पा का आर्शीवाद लेने पर गोविंदा के ऊपर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली। एक यूजर ने लिखा, "लग रहा है कि गोविंदा अपनी फिल्म साजन चले ससुराल रियल लाइफ में बना रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर ये हर जगह गोविंदा के साथ जा रही है, इसका मतलब निश्चित तौर पर दोनों के बीच कुछ पक रहा है। 90 के एक्टर्स ऐसी हरकत क्यों करते हैं। हम सुनीता मैम आपके साथ हैं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "बप्पा ये आपके पास तक आ ही गए हैं तो दोनों की जोड़ी तुड़वा ही दो।" फैंस गोविंदा की इस हरकत पर काफी नाराज हो रहे हैं। आपको बता दें कि गोविंदा बीते दिनों अपने घर के गणपति को अटेंड करने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने पत्नी सुनीता आहूजा से इस दौरान दूरी बनाकर रखी।
