विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका से लौटते ही बच्चों के साथ गणपति पूजा में शामिल हुए Govinda, दिखाई नहीं दी पत्नी सुनीता आहूजा

Published: Tue, 15 Sep 2026 02:10 PM (IST)

अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। बेटे और बेटी के साथ वह पूजा करते नजर आए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोविंदा अमेरिका से लौटकर गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल हुए।

  2. पत्नी सुनीता और बच्चों टीना, यशवर्धन संग बप्पा की पूजा की।

  3. इस साल सुनीता आहूजा ने गणेश जी को घर लाया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के पावन मौके पर कई लोगों ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसमें शामिल हैं।

उन्होंने गणेश चतुर्थी को बड़े धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इनमें अभिनेता गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) भी शामिल थीं। सुनीता के कई सारे वीडियो वायरल हुए थे जिसमें वो बेटे यशवर्धन के साथ डांस करते हुए गणेश जी की मूर्ति घर लेकर आ रही थीं।

यूएस में थे गोविंदा

सेलिब्रेशन के बीच फैंस के मन में सवाल आए कि गोविंदा आखिरकार कहां हैं और गणेश पूजा में शामिल क्यों नहीं हुए। सुनीता ने बताया कि गोविंदा अमेरिका गए हुए हैं और पूजा में शामिल होने के लिए 14 सितंबर की रात को ही वापस लौटे।

एएनआई के साथ बातचीत में सुनीता ने कहा,'गोविंदा जी अमेरिका में हैं, वे रात को लौट आएंगे। अगर वे थके हुए हैं, तो वे आज दर्शन के लिए नहीं आएंगे और कल आएंगे। यह उनका घर है, इसलिए उन्हें आना ही होगा।'

सुनीता ने आगे कहा कि वैसे तो हर साल गोविंदा जी या यश बप्पा को घर लाते हैं। लेकिन पिछले साल बप्पा ने मुझे बहुत सारा फेम और लक दिया। मैं बहुत मेहनत कर रही हूं तो इस बार मैंने खुद उन्हें घर लाने पर विचार किया।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

बेटे के साथ लिया बप्पा का आशीर्वाद

वहीं एक अन्य वीडियो में देखा गया कि अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा भी परिवार के साथ गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुए। अभिनेता देर रात पहुंचे और अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ सीधे सुनीता आहूजा के घर गणपति दर्शन किए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की और उत्सव में भाग लिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनीता इन दिनों 'हीरो की हॉररिन' की तैयारी में। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म से उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- 90s के हिट गाने में गूंजी 'हिंदी वर्णमाला', गोविंदा-करिश्मा के डांस से मचा था तहलका; Abhijeet ने गाया था गीत

यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं पता था उनकी शादी...' Govinda संग रिश्ते पर नीलम कोठारी का बयान, पुराने रोमांस पर फिर छिड़ी चर्चा