विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे नहीं पता था उनकी शादी...' Govinda संग रिश्ते पर नीलम कोठारी का बयान, पुराने रोमांस पर फिर छिड़ी चर्चा

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:12 PM (IST)

नीलम कोठारी ने गोविंदा के साथ अपने कथित पुराने रिश्ते पर बात की है, जिसमें उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें गोविंदा के शादीशुदा होने की जानकारी नहीं थी।

गोविंदा और नीलम कोठारी

गोविंदा और नीलम कोठारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीलम कोठारी (Neelam Kothari) और गोविंदा (Govinda) 1980 के दशक के अंत के दौरान बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन रोमांटिक जोड़ियों में से थे।

दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी केमिस्ट्री ने आखिरकार ऑफ-स्क्रीन रिश्ते की अफवाहों को जन्म दिया। ऐसा कहा जाता है कि दोनों के बीच अफेयर था।

नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते पर क्या कहा?

सालों बाद, अब नीलम ने गोविंदा और उनके साथ उनके पास्ट के बारे में खुलकर बात की और बताया कि उनके लिए कभी भी ये रिश्ता क्यों संभव नहीं था।

टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में नीलम ने कहा,'उस समय मैं बहुत छोटी थीं और स्थिति को पूरी तरह से समझ नहीं पाई थीं। मुझे नहीं पता था कि वह शादीशुदा हैं। मुझे इसके बारे में बाद में पता चला।' नीलम ने बताया कि उनके पेरेंट्स बहुत स्ट्रिक्ट थे इसलिए वो रिलेशनशिप में नहीं रह सकती थीं।

Govinda (3)

पति समीर सोनी ने भी रखी बात

नीलम के पति, अभिनेता समीर सोनी ने भी गोविंदा के नीलम के प्रति पुराने लगाव को लेकर चल रही चर्चा पर रिएक्ट किया। समीर ने कहा कि उन्हें दशकों पहले हो चुकी या होने वाली किसी बात को दिल में संजोकर रखने की कभी जरूरत महसूस नहीं हुई।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Neelam (@neelamkotharisoni)

उन्होंने कहा, 'बीस साल पहले जो कुछ हुआ था, चाहे हुआ हो या न हुआ हो, मुझे उसके बारे में पता ही नहीं था। तो मैं उस पर कैसे यकीन कर सकता हूं? वह अब भी कहता है कि वह तुमसे बेइंतहा प्यार करता था।'

कई पॉपुलर फिल्मों में किया काम

नीलम और गोविंदा ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। पर्दे पर उनकी जोड़ी काफी लोकप्रिय हुई। उनकी कुछ फिल्मों में खुदगर्ज, हत्या, इल्जाम, लव 86, सिंदूर, फर्ज की जंग और घराना शामिल हैं।

नीलम ने बाद में अभिनय छोड़कर ज्वेलरी डिजाइनिंग के क्षेत्र में कदम रखा। कई साल बाद, उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के जरिए एक बार फिर प्रसिद्धि हासिल की। नीलम के साथ इस सीरीज में महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह भी नजर आईं।

यह भी पढ़ें- कोमल से पहले Govinda ने 5 हसीनाओं से भी लड़ाया इश्क? एक की खातिर सुनीता आहूजा को छोड़ने के लिए थे तैयार

यह भी पढ़ें- बीवी से अनबन के बीच गोविंदा ने Ex गर्लफ्रेंड को बताया 'बेबी डॉल', नीलम संग अफेयर पर ये क्या कह गए 'हीरो नंबर 1'?