90s के हिट गाने में गूंजी 'हिंदी वर्णमाला', गोविंदा-करिश्मा के डांस से मचा था तहलका; Abhijeet ने गाया था गीत
हिंदी दिवस के मौके पर आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हिंदी ...और पढ़ें

हिंदी वर्णमाला के अक्षरों से बना कल्ट गीत
HighLights
राजा बाबू के गाने में हिंदी वर्णमाला का इस्तेमाल
गोविंदा-करिश्मा पर फिल्माया गया कल्ट गीत
अभिजीत भट्टाचार्य ने दी थी इस गाने को आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में संगीत को बनाने वालों ने कई बार तो ऐसे गीत बनाए गए, जिनके बारे में शायद कल्पना किसी ने नहीं की थी। आज हम आपको हिंदी दिवस के मौके पर एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें हिंदी वर्णमाला का इस्तेमाल किया गया।
कौन सा वह गाना?
अब यूं तो हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में आईं, जिनमें शुद्ध हिंदी का इस्तेमाल किया गया। यहांतक कि कई ऐसे गाने भी बने जिसमें शुद्ध हिंदी सुनाई दी। साल 1994 में आई फिल्म 'राजा बाबू' (Raja Babu) एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म के यूं तो सारे गाने ही हिट रहे, लेकिन फिल्म का गाना "अ आ ई उ ऊ ओ ओ अं... मेरा दिल न तोड़ो" (A Aa Ee O O O Song) काफी अलग और मजेदार है।

90 के दशक का ये एक ऐसा कल्ट और मसालेदार गाना है, जिसने अपने अनोखे बोल के चलते खूब लोगों का ध्यान खींचा। गाने की शुरूआत ही हिंदी वर्णमाला के शब्दों जैसे अ, आ, इ, ई से की गई। अब इसे लिखने वाले का दिमाग कहें या फिर गाने वाले की चतुराई या फिर संगीत तैयार करने वाले का स्टाइल। ये गाना अपने अनोखे अंदाज और बोल के चलते खूब हिट हुआ।
छाई थी गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी
इस गाने में गोविंदा (Govinda) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की जोड़ी नजर आई थी। गाने में गोविंदा-करिश्मा का स्टाइल खूब चर्चा में करहा, तो वहीं गाने में इनके डांस ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस गाने को अभिजीत भट्टाचार्य (Abhijeet Bhattacharya) ने अपनी आवाज से सजाया था।

वहीं इस गाने को समीर ने लिखा था और इसका संगीत आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था। गाने की धूम कदर है कि आज भी गोविंदा जब भी स्टेज पर आते हैं तो वह इसी गाने पर थिरकते हैं। यहां तक कि कई मौको पर करिश्मा और गोविंदा इस गाने पर डांस करते हुए भी दिखे हैं। इस गाने में गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी के तगड़े डांस से पूरे देश में तहलका मचा दिया था। आज भी ये गाना कल्ट क्लासिक माना जाता है।
फिल्म 'राजा बाबू' को डेविड धवन (David Dhawan) ने बनाया था। उस दौर में डेविड धवन ऐसी ही फिल्मों के लिए जाने जाते थे और उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ खूब जमीं, तो वहीं गोविंदा-डेविड के साथ गोविंदा-करिश्मा (Govinda Karisma Songs) का चार्म भी लोगों के दिलों पर चला और इस तिकड़ी ने कई हिट फिल्में दीं। आज सालों बाद भी यह गाना इंटरनेट पर धूम मचाया है और आज हिंदी दिवस के मौके पर इस गाने के खास लिखे गए बोल की वजह से इसे याद किया जा रहा है।
