चंकी पांडे के गाने को सुन थिएटर्स में लोगों ने फेंके थे सिक्के, गजब थी दीवानगी; Kumar Sanu ने गाया सदाबहार गीत
90 के दशक में चंकी पांडे ने कई हिट गाने दिए, लेकिन कुमार सानू और अल्का याग्निक की आवाज में ...और पढ़ें

चंकी पांडे के सुपरहिट गाने को सुन लोगों ने फेंके थे थिएटर्स में सिक्के/ फोटो-इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 90 के दशक में कई ऐसे गाने आए हैं, जिनके लिए आज 2026 में भी काफी दीवानगी देखने को मिलती है। जब भी ये गाने पार्टीज, फेस्टिवल्स और घरों में बजते हैं, तो उसी पुराने अंदाज में लोग डांस करने लगते हैं। चंकी पांडे का भी एक ऐसा ही गाना 33 साल पहले आया था, जिसे सुनकर ही थिएटर्स में लोग झूम उठे थे।
90 के दौर में गाने की दीवानगी लोगों पर इस कदर चढ़ी थी कि जैसे ही सिनेमाघरों में ये गाना बजा, लोगों ने स्क्रीन्स पर पॉकेट से चिल्लर निकालकर फेंकने शुरु कर दिए।
चंकी के एक गाने ने बनाया था सबको दीवाना
जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि 1993 में आई फिल्म आंखें का गाना 'लाल दुपट्टे वाली' (O Lal Dupatte Wali Song) है । यह 90 के दौर के सबसे हिट गानों में शामिल है। चंकी पांडे (Chunky Panday) जब रियलिटी शो में पहुंचे थे, उस दौरान उन्होंने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था।
चंकी ने कहा था, "आंखे फिल्म बड़ी पिक्चर्स के बीच में आई थी, लेकिन उससे पहले मेरी एक और फिल्म रिलीज हुई थी लुटेरे। मेरी मम्मी थिएटर में वह पिक्चर देखकर आईं, तो मैंने पूछा मम्मी फिल्म कैसी लगी। मां ने बोला कि ये फिल्म (लुटेरे) अच्छी थी, लेकिन जो तेरी 'आंखें' आ रही है, उसमें जब ट्रेलर चला और लाल दुप्पटे वाला गाना बजा तो लोगों ने स्क्रीन के ऊपर पैसे फेंके। तो ये आंखें की रिलीज से पहले का हाल था।"
View this post on Instagram
होटल के बाथरूम में निर्देशक को मिले थे चंकी पांडे
चंकी पांडे ने इस गाने का पूरा क्रेडिट गोविंदा को दिया था। उन्होंने कहा था, "ये बहुत पॉपुलर सॉन्ग था, मैं हीरो ही गोविंदा(Govinda) की वजह से बना। गोविंदा और मुझे दोनों को पहलाज निहलानी ने लॉन्च किया था। उन्होंने गोविंदा के साथ इल्जाम बनाई थी, जो सुपर-डुपर हिट हुई थी और वह बहुत बिजी हो गए थे, तो उनके पास डेट्स नहीं थे। निर्देशक को एक होटल के बाथरूम में मुझे देखा और वहां से ब्रेक मिला। मैं आज अगर थोड़ी भी डासिंग जानता हूं तो गोविंदा की वजह से।"
Video Credit-90s Hit Gaane
लाल दुप्पटे वाली गाने में गोविंदा और चंकी पांडे के साथ मुख्य भूमिका में रितु शिवपुरी और राजेश्वरी भी नजर आई थीं। गाने का म्यूजिक जहां बप्पी लहिरी ने दिया था, तो वहीं इस गाने को एक नहीं, बल्कि 4 अलग-अलग सिंगर्स ने गाया था। इस गाने में कुमार सानू, सुदेश भोंसले, कविता कृष्णमूर्ति और अल्का याग्निक ने गाया था। इसके लिरिक्स इंद्रवीर ने लिखे थे।
