'आपको क्या तकलीफ है...' कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा जाने पर Govinda ने तोड़ी चुप्पी
गोविंदा (Govinda) हाल ही में रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हुई।
-1790313068589_m.webp)
कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा गए थे गोविंदा
HighLights
कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा गए थे गोविंदा
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वीडियो
गोविंदा ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा आजकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने उस आलोचना पर बात की है जो उन्हें मुंबई के लालबागचा पंडाल में अपनी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जाने की वजह से झेलनी पड़ी।
कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन क्यों गए गोविंदा?
हाल ही में एक इंटरव्यू में, बॉलीवुड गोविंदा (Govinda) ने उन लोगों से सवाल किया जो उनके वहां जाने पर आपत्ति जता रहे थे। उन्होंने साफ कहा कि वहां वह सिर्फ अपनी अगली फिल्म 'रूपा' के लिए आशीर्वाद लेने गए थे, जिसमें कोमल उनके साथ काम करेंगी। गोविंदा ने यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है जब वह अपनी को-स्टार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर गए हैं; इससे पहले वह करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी फिल्म के लिए बप्पा के दर्शन करने गए हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- 'इंसान धोखेबाज होते हैं', गोविंदा और रानी को गणपति दरबार में साथ देख भड़कीं सुनीता
एक्टर ने कहा, 'लोग तो ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं...मैं रूपा फिल्म के लिए प्रार्थना कर रहा था। मैं इसे पहले करिश्मा के साथ गया था, वो गुड लक रहा था मेरा, फिल्में हिट हुई थी। रवीना के साथ भी गया था, फिल्म हिट हुई थी। इस समय मैं रानी के साथ गया। पता नहीं क्या लोगों को तकलीफ है? हम मशहूर हो रहे हैं तो आपको क्या परेशानी है'।
#WATCH | Mumbai | On reports on him participating in a reality show, Actor Govinda says, "Nothing has been decided yet. Talks are underway. I might do a show in the future, but nothing is confirmed right now... I don't watch many reality shows. If I find something interesting, I… pic.twitter.com/shQ7TKKvtk
— ANI (@ANI) September 24, 2026
सुनीता आहूजा ने भी कसा था तंज
इस बीच, कोमल रानी के साथ गोविंदा के लालबागचा राजा के दौरे के बाद, अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी उन पर तंज कसा। सुनीता ने पैपराजी से कहा, 'इंसानों को जितना भी प्यार दो फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं। पालतू जानवर को प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं'। उस वक्त सुनीता अपने पालतू कुत्ते के साथ थी।
गोविंदा और सुनिता के बारे में
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च, 1987 को हुई थी और उन्होंने अपने शुरुआती एक्टिंग करियर को बचाने के लिए चार साल तक अपनी शादी की बात सीक्रेट रखी।
हालांकि पिछले कुछ वक्त से दोनों के अलग-अलग रहने की अफवाहें जोरों पर हैं। वहीं कुछ वक्त से कोमल रानी और गोविंदा के बीच अफेयर की अफवाहें भी चर्चा में हैं। फिलहाल गोविंदा ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बस अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा को लेकर ही चर्चा की है।
