Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे अहान के साथ मिलकर Suniel Shetty ने किए उज्जैन के महाकाल के दर्शन, शेयर किया ये वीडियो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 19 Jan 2024 10:04 PM (IST)

    Suniel Shetty Ujjain Mahakaleshwar अभिनेता सुनील शेट्टी और उनके बेटे अहान शेट्टी के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे हैं। यहां उन्होंने महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की है। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह मंदिर परिसर में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

    Hero Image
    उज्जैन पहुंचे सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी (Photo Credit-Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क नई दिल्ली। Suniel shetty-Ahan Shetty Latest Video: मौजूदा समय में देखा जा रहा है कि तमाम बॉलीवुड सेलेब्स में आध्यात्म की तरफ रुचि जाग उठी है। हाल ही में अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी बेटी के साथ गुजरात के सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब इस कड़ी में अगला नाम दिग्गज कलाकार सुनील शेट्टी का शामिल हो रहा है। सुनील ने अपने बेटे और 'तड़प' मूवी कलाकार अहान शेट्टी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस मौके का एक लेटेस्ट वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

    बाबा महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी

    शुक्रवार को सुनील शेट्टी और अहान शे्टी शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे हैं, यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। इस दौरान अब सुनील शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुनील अपने बेटे अहान के साथ महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में आगे बढ़ने पर आप देख पाएंगे कि वह उज्जैन के राजा महाकाल की आरती में शामिल हुए और पूजा अर्चना करते दिख रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने बेटे के साथ मिलकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया है। इस वीडियो के कैप्शन पर सुनील शेट्टी ने ''हर हर महादेव और जय श्री महाकाल'' भी लिखा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

    आलम ये है कि एक्टर का ये लेटेस्ट वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस लेटेस्ट वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

    इस मूवी में नजर आएंगे सुनील

    सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की तरफ गौर किया जाए तो आने वाले समय में सुनील शेट्टी कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी वेलकम के तीसरे पार्ट यानी 'वेलकम टू जंगल' में अहम भूमिका में नजर आएंगे। सुनील के अलावा इस मूवी अक्षय कुमार,रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी और संजय दत्त जैसे कई बड़े कलाकार मौजूद हैं।

    ये भी पढ़ें- Ahan Shetty के बर्थडे पर Suniel Shetty-अथिया ने लुटाया प्यार, केएल राहुल ने लिखी ये बात