विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suhana Khan Birthday: अनन्या पांडे से शनाया कपूर तक, सुहाना खान को बेस्ट फ्रेंड ने ऐसे किया बर्थडे विश

Published: Wed, 22 May 2024 01:06 PM (IST)

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी एक्ट्रेस सुहाना खान (Suhana Khan) आज 24 साल की हो गई हैं। ...और पढ़ें

सुहाना खान का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
सुहाना खान का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख की लाडली बेटी सुहाना खान आज 22 मई को अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके इस खास दिन पर फैंस, परिवार के लोग और दोस्त उन्हें अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश कर रहे हैं। अब सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे, शनाया कपूर समेत कई स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

अनन्या ने लुटाया बेस्ट फ्रेंड पर प्यार

सुहाना के बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर उनके साथ आईपीएल के दौरान की एक फोटो शेयर की है।  दोनों किंग खान की टीम केकेआर को सपोर्ट करते नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मेरी सबसे अच्छी गर्ल को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें: Suhana Khan Birthday: शाह रुख की इस चीज से सुहाना को होती थी चिढ़, अब पिता की राह पर चलकर कर रही हैं वही काम

पूरी दुनिया में आपके जैसा कोई नहीं है। मैं तुमसे प्यार करती हूं। सुजी... सुहाना खान। यह फोटो उस काम को करने की है, जो हमे सबसे ज्यादा खुशी देता है और जो हमें सबसे ज्यादा पसंद है।

शनाया ने ऐसे किया विश

अभिनेता संजय कपूर और महीप की बेटी शनाया कपूर भी सुहाना की काफी अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में शनाया ने भी केकेआर के मैच के दौरान की फोटो शेयर की। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हैप्पी बर्थडे सिस्टर, लव यू लॉन्ग टाइम।

नव्या नवेली नंदा ने दी बधाई

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की नाती नव्या नवेली नंदा ने अपना इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुहाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नव्या ने सुहाना की एक खूबसूरत फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो सुहाना।

बता दें कि सुहाना खान ने बीते साल 2023 में जोया अख्तर की 'द आर्चीज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। अब वह जल्द ही 'किंग' में दिखाई दे सकती हैं। हालांकि, इसकी ऑफिशियल घोषणा अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: Suhana Khan ओटीटी के बाद बिग स्क्रीन पर करेंगी डेब्यू, Shah Rukh Khan बनेंगे बेटी के मेंटर