Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महादेव बेटिंग ऐप केस में गिरफ्तार ‘स्टाइल’ एक्टर Sahil Khan, फ्लॉप करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीता है ये अभिनेता

    बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) को 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अभिनेता का नाम काफी समय से महादेव बेटिंग ऐप केस में सामने आ रहा था। आज पूरे सबूतों के साथ मुंबई पुलिस ने उन्हें छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया। मुंबई पुलिस ने एक्टर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    By Aditi Yadav Edited By: Aditi Yadav Updated: Sun, 28 Apr 2024 10:40 PM (IST)
    Hero Image
    sahil khan arrested by mumbai police (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  बॉलीवुड एक्टर से फिटनेस इन्फ्लुएंसर साहिल खान (Sahil Khan) के फैंस के लिए सुबह से ही परेशान करने वाली खबर सामने आ रही हैं। अभिनेता कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। उनका नाम महादेव बेटिंग ऐप केस में सामने आया है, जिसके चलते मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, अभिनेता की गिरफ्तारी मुंबई से नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ से हुई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहिल खान को आज कोर्ट में पेश किया गया, जिसमें उसे 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। बीते दिनों इस मामले में उनसे पुलिस ने पूछताछ भी की थी। बता दें,  मुंबई पुलिस ने एक्टर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

    यह भी पढ़ें- Sahil Khan: महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में साहिल खान की बढ़ी मुसीबत, 1 मई तक पुलिस हिरासत में रहेगा अभिनेता

    कौन हैं साहिल खान?

    कोलकाता में जन्में साहिल खान  (Sahil Khan) बॉलीवुड एक्टर हैं। अभिनेता ने साल 2001 में बॉलीवुड डेब्यू किया था और मूवी का नाम था ‘स्टाइल’।  इसके बाद वह फिल्म ‘एक्सक्यूज मी’ में नजर आए। जो साल 2003 में रिलीज हुई थी।

     इस मूवी से वह काफी फेमस भी हुए थे, लेकिन उन्हें इंडस्ट्री में को मुकाम हासिल नहीं हुआ, जिसके वह हकदार थे। उन्होंने अपने करियर में महज 7 फिल्मों में ही काम किया। आखिरीबार उन्हें साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म‘रामा: द सेवियर’ में देखा गया था। जो पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई। इस मूवी के बाद उन्हें दोबारा मुड़कर पर्दे पर नहीं देखा।

    फिल्में छोड़ फिटनेस ट्रेनर बनें साहिल

    साहिल खान ने फिल्में छोड़ अपना करियर को बॉडी बिल्डिंग में आगे बढ़ाने का फैसला किया। एक्टर ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन नाम से एक जिम खोला, जिसमें उन्हें कामयाबी हासिल हुई और अपनी सफलता के बाद उन्होंने इसकी फ्रेंचाइजी खोली। साल 2016 में साहिल ने मसल एंड बीच जिम नाम से एक ओपन-एयर जिम खोला। जो गोवा के बागा बीच में स्थित है। आज साहिल बॉडीबिल्डिंग के युवा आइकन हैं। साथ ही साहिल के यूट्यूब चैनल पर 2.8 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

    साहिल खान की पर्सनल लाइफ  

    फरवरी महीने में  साहिल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ये जानकारी दी कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। साहिल खान अपनी दूसरी पत्नी को इंट्रोड्यूज करवाते नजर आए थे।

    शादी की वीडियो को शेयर करते साहिल खान ने लिखा था, "मैं यहां हूं और ये मेरी बेबी है, एक जिंदगी एक प्यार"। बता दें, एक्टर ने साल 2004 में इरानियन बॉर्न एक्ट्रेस निगार खान से पहली शादी की थी। हालांकि, शादी के एक साल बाद ही ये कपल एक-दूसरे से अलग हो गया था।

    यह भी पढे़ं- 47 साल के स्टाइल एक्टर साहिल खान ने आधी उम्र की विदेशी हसीना संग रचाई दूसरी शादी, शेयर की तस्वीरें