Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    साधना ने दुनिया को कहा अलविदा, हेयर स्‍टाइल के पीछे छिपा था ये राज

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Fri, 25 Dec 2015 07:08 PM (IST)

    60-70 के दशक में मशहूर अभिनेत्री साधना के हेयरस्टाइल ने लड़कियों को दीवाना बना दिया था। जिसको देखो, वो साधना कट में नजर आने लगा। मगर उनकी इस हेयर स्‍ट ...और पढ़ें

    मुंबई। गुजरे जमाने की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक साधना का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं साधना ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। लड़कियों के बीच चूड़ीदार सलवार का फैशन प्रचलित करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। उनका हेयर स्टाइल भी एक जमाने में साधना कट नाम से बहुत फेमस हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मशहूर फिल्म एक्ट्रेस साधना का मुंबई में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    60 के दशक में साधना के इस हेयरस्टाइल ने लड़कियों को दीवाना बना दिया था। साधना की इस हेयर स्टाइल को रोम हॉलिडे फिल्म में ऑद्रे के लुक से प्रेरित बताया जाता है। यह हेयरस्टाइल सेक्सी तो लगता ही था, क्यूट लुक भी देता था। दरअसल, साधना ने अपने चौड़े माथे को छुपाने के लिए इस तरह का हेयर स्टाइल अपनाया कि उनके बाल माथे पर रहें। मगर ये स्टाइल इतना मशहूर हुआ कि 60 और 70 के दशक में तो हर लड़की साधना की तरह हेयर स्टाइल रखने लगी।

    साधना के निधन पर बॉलीवुड सितारों की भी आंखें हुईं नम, दी श्रद्धांजलि

    साधना का नाम उनके पिता ने अपने समय की पसंदीदा अभिनेत्री 'साधना बोस' के नाम पर रखा था। चूड़ीदार कुर्ता, शरारा, गरारा, कान में बड़े झुमके, बाली और लुभावनी मुस्कान यह सब साधना की विशिष्ट पहचान रही है।साधना के प्रमुख नायकों में जॉय मुखर्जी, देव आनंद, सुनील दत्त, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार, राज कपूर, फ़िरोज ख़ान, शशि कपूर, किशोर कुमार, संजय ख़ान और वसंत चौधरी आदि का नाम शामिल है।