Chandra Mohan Died: साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर चंद्र मोहन का हुआ निधन, इन सेलेब्स ने जताया दुख
Chandra Mohan Passed Away साउथ सिनेमा से इस समय एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म कलाकार चंद्र मोहन का निधन हो गया है। चंद्र मोहन के देहांत की खबर सामने आते ही साउथ सिनेमा में शोक की लहर छा गई है। 80 साल की करीब उम्र में चंद्र मोहन ने आखिरी सांस ली है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Mohan Death: साउथ सिनेमा के वेटर्न कलाकारों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें चंद्र मोहन का नाम जरूर शामिल होगा। इस समय चंद्र मोहन को लेकर एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है।
अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर चंद्र मोहन अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 80 साल की उम्र के आस-पास इस तेलुगू सिनेमा के दिग्गज कलाकार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि काफी समय से बढ़ती उम्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके चलते उनका देहांत हो गया।
नहीं रहे साउथ के मशहूर कलाकार चंद्र मोहन
चंद्र मोहन के निधन से साउथ सिनेमा को भारी नुकसान पहुंचा है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार चंद्र मोहन का आज 11 नवंबर को निधन हो गया है। बीते समय से चंद्र मोहन स्वास्थ्य संबंधी समस्या की वजह से परेशान चल रहे थे, जिसकी वजह उन्हें हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट रखा गया।
'సిరిసిరిమువ్వ', 'శంకరాభరణం', 'రాధాకళ్యాణం', 'నాకూ పెళ్ళాం కావాలి' లాంటి అనేక ఆణిముత్యాల్లాంటి చిత్రాల్లో తన వైవిధ్య నటనా కౌశలం ద్వారా తెలుగు వారి మనస్సులో చెరగని ముద్ర వేసిన సీనియర్ నటులు, కథనాయకులు చంద్రమోహన్ గారు ఇక లేరని తెలవడం ఎంతో విషాదకరం.
నా తొలి చిత్రం 'ప్రాణం… pic.twitter.com/vLMw4gTXOs
— Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 11, 2023
डॉक्टर्स की टीम चंद्र मोहन की सेहत का करीब से ध्यान रख रही थी, लेकिन लगातार इलाज के बावजूद चंद्र मोहन की हालात में कोई सुधार नहीं आया और आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चंद्र मोहन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। चंद्र मोहन के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक चंद्र मोहन का अंतिम संस्कार सोमवार को हैदराबाद में किया जाएगा।
ఎన్నో దశాబ్దాలుగా చలనచిత్రాల్లో విభిన్నమైన పాత్రలు పొషించి, తనకంటూ ప్రత్యేక గుర్తింపుని సంపాదించుకున్న చంద్రమోహన్ గారు అకాల మరణం చెందడం చాలా బాధాకరం.
వారి కుటుంబానికి నా ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తూ ఆయన ఆత్మకి శాంతి చేకూరాలని ప్రార్దిస్తున్నాను.
— Jr NTR (@tarak9999) November 11, 2023
बता दें कि अपने फिल्मी करियर में चंद्र मोहन ने 900 से अधिक फिल्मों में काम किया था, जबकि 150 के आस-पास फिल्में ऐसी थीं, जिनमें वह लीड रोल में नजर आए थे।
साउथ सिनेमा के इन सेलेब्स ने जताया दुख
चंद्र मोहन के निधन के बाद साउथ सिनेमा के कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जिनमें सुपरस्टार चिंरजीवी, 'आर आर आर' फिल्म कलाकार जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, राधिका सरथकुमार, साईं धरम तेज और विष्णु मंचू जैसी कई फिल्मी हस्तियों के नाम शामिल हैं।
Many movies, lots of memories a wonderful actor full of life and humour. A great pride for #telugucinema , will be missed always. My condolences to his family, friends and fans🙏🙏🙏 pic.twitter.com/3hRZK3N0SA
— Radikaa Sarathkumar (@realradikaa) November 11, 2023
इन सभी ने चंद्र मोहन की मौत पर दुख जाहिर करते हुए इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार को सांत्वना दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।