Sonu Nigam ने गाया था सिनेमा का 'वेडिंग एंथम', 19 साल पुराने वैवाहिक गीत के बिना अधूरा रहता है शादी का जश्न
गायक सोनू निगम ने 19 साल पहले सिनेमा का ऐसा वेडिंग सॉन्ग गाया था, जो आज भी शादियों में धूम मचा रहा है।

सोनू निगम का वेडिंग सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/AI)
HighLights
सोनू निगम ने गाया था कल्ट वेडिंग सॉन्ग
गाने के बिना अधूरा है शादियों का जश्न
सलमान खान की फिल्म से रखता है नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक के तौर पर सोनू निगम (Sonu Nigam) को जाना जाता है। अपना शानदार सिंगिंग करियर के दौरान सोनू ने हर किस्म के गीतों को अपनी आवाज दी है। शादी के गानों में भी उन्होंने अपनी मधुर आवाज की मिठास को घोला है।
इस आधार पर आज हम आपको सोनू निगम द्वारा गाया गया सिनेमा के ऐसे वेडिंग एंथम सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले 19 सालों से शादियों में जमकर धूम मचा रहा है। इस गाने के बिना शादियों का जश्न अधूरा भी माना जाता है।
सोनू निगम का वेडिंग एंथम
जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा वेडिंग सॉन्ग माना जाता है। ये गाना साल 2007 में आई सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की मल्टी स्टारर फिल्म सलाम ए इश्क से नाता रखता है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात तेनु लेके... (Tainu Leke) गाने के बारे में की जा रही है, जिसे सोनू निगम ने गाया था। इस गीत में गायिका महालक्ष्मी अय्यर ने भी उनका साथ दिया था।
यह भी पढ़ें- 24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

सलमान और प्रियका चोपड़ा का तेनु लेके... गाना सिनेमा का वेडिंग एंथम माना जाता है। पिछले 19 सालों से सोनू निगम की मधुर आवाज में ये वैवाहिक गीत शादियों में खूब धूम मचा रहा है। शायद ही कोई ऐसी इंडियन वेडिंग होगी, जिनमें ये वाला गाना न बजता हो।
बात की जाए सलाम ए इश्क के तेनु लेके... सॉन्ग की मेकिंग की तरफ तो सोनू निगम की गायिकी के अलावा इस गाने को सुपरहिट बनाने में संगीतकार शंकर-एहसान और लॉय की तिगड़ी का भी अहम योगदान रहा है। इसके अलावा मशहूर गीतकार समीर द्वारा इसके खूबसूरत लिरिक्स को लिखा गया है। बाकी का काम सलमान खान के शानदार डांस ने किया है।
फ्लॉप फिल्म का हिट सॉन्ग
बेशक फिल्म सलाम ए इश्क फ्लॉप रही थी, लेकिन सलमान खान के तेनु लेके... गाने की वजह से इसे आज भी याद किया जाता है। जिस तरह से सोनू निगम ने इस वेडिंग सॉन्ग गाया है, उसकी जमकर तारीफ की जाती है। इस वजह से आज भी ये गीत सिनेमा के इतिहास के अमर हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।