Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harsh Varrdhan Kapoor Birthday: सोनम कपूर ने भाई हर्ष वर्धन को किया बर्थडे विश, ये फोटो शेयर कर लुटाया प्यार

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 10:40 AM (IST)

    Happy Birthday Harsh Varrdhan Kapoor बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्ष वर्धन कपूर का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर हर्ष वर्धन क ...और पढ़ें

    Hero Image
    सोनम कपूर ने छोटे भाई हर्ष वर्धन को किया बर्थडे विश (Photo Credit-Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonam Kapoor On Harsh Varrdhan Kapoor Birthday: हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक अनिल कपूर के बेटे और फिल्म कलाकार हर्ष वर्धन कपूर का आज जन्मदिन मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस और फिल्मी सितारें हर्ष वर्धन कपूर को 33वें बर्थडे की विशेस दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खास मौके पर हर्ष वर्धन कपूर की बड़ी बहन और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनम कपूर भला कैसे अपने भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने से पीछे रह सकती हैं। सोनम ने हर्ष वर्धन कपूर के बर्थडे को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ अनसीन फोटो को शेयर किया है।

    हर्ष वर्धन कपूर को सोनम ने दीं जन्मदिन की बधाई

    हर्ष वर्धन कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनम ने अपने छोटे भाई हर्ष वर्धन कपूर की तस्वीरों को शामिल रखा है, जिनको शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। सोनम कपूर की ओर से साझा की गई इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हर्ष वर्धन कपूर और सोनम कपूर एक साथ नजर आ रहे हैं।

    स्लाइड को आगे बढ़ाने पर अगली फोटो में आप देख सकते हैं हर्ष वर्धन कपूर अपने पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस पोस्ट में हर्ष वर्धन कपूर अपनी बहन सोनम और बहनोई आनंद अहूजा संग पोज देते भी दिख रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

    इन तस्वीरों के कैप्शन में 'सांवरिया' एक्ट्रेस सोनम कपूर ने लिखा है- ''मेरे प्यारे लाड़ले भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, तुम दयालु, आदर्शवादी और सबसे हैंडसम है। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं।'' इस तरह से सोनम कपूर ने भाई मेरे प्यारे भाई हर्ष वर्धन कपूर को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।

    इन फिल्में नजर आए हैं हर्ष वर्धन कपूर

    बतौर स्टार किड्स हर्ष वर्धन कपूर काफी ज्यादा फेमस हैं। लेकिन एक फिल्म कलाकार के रूप में हर्ष वर्धन कपूर का नाम कुछ ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं कर पाया है। अब तक अनिल कपूर के बेटे हर्ष वर्धन कपूर 'थार, मिर्जया, भावेश जोशी सुपरहीरो और रेय' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की मिसाल कायम कर चुके हैं।

    ये भी पढ़ें- Sonam Kapoor को लहंगा पहनकर रैंप वॉक करना पड़ा भारी, यूजर बोले- 'पार्क में घूम रही है क्या'