Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonam Kapoor को लहंगा पहनकर रैंप वॉक करना पड़ा भारी, यूजर बोले- 'पार्क में घूम रही है क्या'

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 08:50 PM (IST)

    Sonam Kapoor Ramp Walk सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटे वायु के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। ऐसे में एक्ट्रेस ने रविवार यानी 29 अक्टूबर को एक फैशन शो में हिस्सा लिया। इस दौरान एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट शिमरी लहंगे में नजर आई।

    Hero Image
    सोनम कपूर का रैंप वॉक (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Sonam Kapoor Ramp Walk: बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। अदाकारा हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे अवॉर्ड फंक्शन हो, शादी लुक हो या फिर रैंप वॉक ही क्यों न हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमेशा सोनम अपने लुक से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रविवार को सोनम कपूर एक फैशन शो का हिस्सा बनीं। जहां उन्होंने रैंप वॉक किया, लेकिन फैशन क्वीन का ये रैंप वॉक लोगों का रास नहीं आया और उन्होंने काफी ट्रोल किया जा रहा है।

    चार साल बाद रैंप पर चली सोनम

    सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी बेटे वायु के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजार रही है। ऐसे में एक्ट्रेस ने रविवार यानी 29 अक्टूबर को एक फैशन शो में हिस्सा लिया। इस दौरान सोनम ने एथनिक लुक को चुना और वह ऑफ व्हाइट कलर के शिमरी लहंगे में नजर आई। इस लहंगे में सोनम खूबसूरत तो लगी रही थी, लेकिन लोगों को उनका रैंप पर वॉक करना पसंद नहीं आया, जिसके चलते वह काफी ट्रोल भी हो रही हैं। बता दें, सोनम कपूर पूरे 4 साल बाद रैंप पर उतरीं हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor: सजधज कर दुर्गा पंडाल पहुंचीं सोनम कपूर, पिता संग भक्ति में डूबी दिखीं एक्ट्रेस

    वॉक करना नहीं आता तो क्यों कर रही हो- यूजर

    सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम का ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद धीरे-धीरे वॉक करती नजर आ रही हैं। सोनम की ऐसी चाल देख नेटिजन उनका मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये पार्क में घूम रही है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा, सोनम को कंगना से रैंप वॉक सीखना चाहिए। तीसरे एक यूजर ने लिखा, जब रैंप वॉक करना नहीं आता, तो फिर क्यों करती हो।

    जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा था जलवा

    शुक्रवार को सोनम कपूर मुंबई में हुए जियो मामी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थी। इस दौरान सोनम ने तमारा राल्फ का डिजाइन किया कस्टम फिट ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था।

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्में

    यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor ने आखिरकार दिखाया बेटे वायु का चेहरा, फैंस बोले- इंटरनेट पर आज की सबसे खूबसूरत तस्वीर

    सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करे तो एक्ट्रेस बीते दिनों फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थी। जो जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम पुलिस ऑफिसर के रोल में थी, जो देख नहीं सकती। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द वीरे दी वेडिंग 2 में नजर आएंगी।