Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonam Kapoor son new photo: सोनम कपूर ने शेयर की बेटे वायु की झलक, देखें तस्वीर

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 04 Dec 2022 06:04 PM (IST)

    Sonam Kapoor son new photo सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिश्ते को रविवार 4 दिसंबर को 7 साल हो गए हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बेटे वायु कपूर आहूजा की बूमरैंग वीडियो साझा करते हुए झलक दी है।

    Hero Image
    Sonam Kapoor son new photo Sonam Kapoor shares glimpse of son Vayu on social media.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor son new photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अगस्त में बेटे वायु को जन्म दिया है। अब उन्होंने शनिवार को अपने नवजात बेटे वायु कपूर आहूजा की एक झलक साझा की है।

    सोनम कपूर ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर कर बेटे वायु की झलक साझा की है। एक्ट्रेस द्वारा शेयर इस वीडियो में वायु का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन वो वीडियो में बेबी चेयर पर बैठे हुए हुए हैं। इस दौरान वायु ने रेड एंड व्हाइट कलर की धारीदार ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, संडे मॉर्निंग प्ले टाइम।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonam kapoor

    सोनम और आनंद आहूजा के रिश्ते को हुए 7 साल

    आपको बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने एक-दूसरे को लंबे वक्त डेट करने के बाद 8 मई, 2018 में की थी और शादी के लगभग 4 साल बाद 20 अगस्त, 2022 को अपने पहने बच्चे के रूप में वायु का स्वागत किया है।

    अपने बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए सोनम ने एक नोट साझा कर दी थी। जिसमें लिखा था, 20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर और दिल झुकाकर स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार का धन्यवाद। ये हमारी नई यात्रा की शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन अब हमेशा के लिए बदल गया है...

    सोनम कपूर की आने वाली फिल्म

    वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट करें तो वो एक्ट्रेस जल्द ही शोमे मखाजी की फिल्म ब्लाइंड में पूरब कोहली के साथ नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ब्लाइंड कोरियन क्राइम-थ्रिलर फिल्म की आधिकारिक रीमेक है, जिसका निर्देशन अहं सांग-हून ने किया था।

    सोनम कपूर को आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आई थीं। वहीं, उन्होंने अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'एके वर्सेज एके' में कैमियो किया गया है। ये फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी।

    यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan को देखकर हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन हुईं स्‍टारस्‍ट्रक, अब दी ये प्रतिक्रिया