विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan को देखकर हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन हुईं स्‍टारस्‍ट्रक, अब दी ये प्रतिक्रिया

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 04 Dec 2022 05:48 PM (IST)

Sharon Stone Starstruck Shah Rukh Khan हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन शाह रुख खान को देखकर चौंक गई थी। अब उन्होंने ...और पढ़ें

Sharon Stone Starstruck Shah Rukh Khan: शाह रुख खान फिल्म अभिनेता है।
Sharon Stone Starstruck Shah Rukh Khan: शाह रुख खान फिल्म अभिनेता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Sharon Stone Starstruck Shah Rukh Khan: शाह रुख खान ने हाल ही में हुए रेड सी फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया था। यह सऊदी अरब में चल रहा है। इस बीच उनकी मुलाकात हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन से भी हुई। खास बात यह है कि शाह रुख खान को देखकर वह दंग रह गई थी। अब उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है। अब कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें शेरोन स्टोन को शाह रुख खान को देखने के बाद, 'हे भगवान' कहती हुई नजर आ ही है। वह खुशी से चौंक जाती है।

शेरोन स्टोन ने शाह रुख खान से हुईं मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है

शेरोन स्टोन ने अब एक कार्यक्रम में इस पर प्रतिक्रिया दी है। इंटरव्यू लेने वाले से बातचीत में उन्होंने कहा, 'शाह रुख खान मुझसे 2 सीट दूर थे। मुझे पता नहीं था कि वह वहां पर है, जब मैं वहां पहुंची, तो मैंने उन्हें देखा और मैं दंग रह गई। मैंने कई कलाकारों को देखा है लेकिन शाह रुख खान को देखकर मैं दंग रह गई।'

View this post on Instagram

A post shared by Style99 (@bhr85619)

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: शालीन भनोट और सुम्बुल तौकीर पर प्रतीक सहजपाल ने शेयर किया अपना ओपिनियन, BB15 में थे रनर अप

शाह रुख खान को इस अवसर पर हॉनररी अवार्ड भी दिया गया

शाह रुख खान को इस अवसर पर हॉनररी अवार्ड भी दिया गया। इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा और शेरोन स्टोन भी उपस्थित थी। शाह रुख खान जब अवार्ड ले रहे थे, तब दोनों तालियां बजाती भी नजर आई। शाह रुख खान ने अवार्ड लेने के बाद कहा, 'मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मुझे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से यह अवार्ड दिया गया। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। सऊदी अरब और यहां के लोग मेरी फिल्मों का हमेशा से समर्थन करते रहे हैं। मैं यहां के फिल्म समुदाय के लोगों से जुड़ना चाहता हूं। मुझे लगता है फिल्में पूरे विश्व के लिए है। यह कल्चर्स को आपस में जोड़ते हैं। फिल्मों के माध्यम से आप अपनी भावनाओं को बता पाते हैं और सब टाइटल के माध्यम से आप उन्हें समझ भी जाते हों।'

यह भी पढ़ें: Ananya Panday संडे को अपने अंदाज में एन्जॉय करती आईं नजर, सुहाना खान ने कहा- मुझे भी साथ ले चलो

शेरोन स्टोन बेसिक इंस्टिंक्ट और कैसीनो जैसी फिल्मों से फेमस हुई थी

गौरतलब है कि शाह रुख खान और काजोल ने इस अवसर पर दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे की भी स्क्रीनिंग रखी थी। वहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन बेसिक इंस्टिंक्ट और कैसीनो जैसी फिल्मों से फेमस हुई थी। शाह रुख खान के अलावा इस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर भी पहुंची थी। सभी ने रेड कारपेट पर शानदार गाउन पहनकर वॉक किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।