Sonam Kapoor Son Vayu: हर्षवर्धन कपूर के साथ यूं खेलते दिखे सोनम के बेटे वायु, दिल छू लेगी मामा-भांजे की जोड़ी
Sonam Kapoor Son Vayu सोनम कपूर इन दिनों फिल्मों से दूर मां बनने के बाद अपने इस फेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने भाई हर्षवर्धन कपूर के साथ मस्ती करते हुए बेटे वायु आहूजा की एक बेहद दिल छू लेने वाली तस्वीर शेयर की।
नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor Son Vayu: फिल्मों से दूर सोनम कपूर इन दिनों मदरहुड को खूब एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने और आनंद आहूजा ने इसी साल अगस्त के महीने में बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेटे वायु आहूजा की एक झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि उन्होंने अपने बेटे का चेहरा अब तक लोगों को नहीं दिखाया। अब हाल ही में सोनम कपूर ने अपने लाडले बेटे और भाई हर्षवर्धन की एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें अपने भांजे वायु के साथ मस्ती करते हुए एक्टर के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ गई है। मामा भांजे की ये जोड़ी दिल छू लेने वाली है।
मामा-भांजे की जोड़ी ने जीता सबका दिल
सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई हर्षवर्धन कपूर और बेटे वायु की एक बेहद ही शानदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में हर्षवर्धन कैजुअल लुक में अपने काउच पर बैठे हुए हैं और वायु उनकी गोद में प्यार से लेटे हुए अपने मामा को निहार रहे हैं। हालांकि इस तस्वीर में भी सोनम ने अपने बेटे के चेहरे को छुपाया हुआ है। इस नई तस्वीर में हर्षवर्धन अपने भांजे के चेहरे को देखकर स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'हर्षवर्धन कपूर वायु तुमसे बहुत प्यार करता है। तुम सबसे बेस्ट मामा हो'।
सोशल मीडिया पर फैंस ने मामा-भांजे की जोड़ी पर लुटाया खूब प्यार
सोशल मीडिया पर मामा-भांजे की इस क्यूट सी तस्वीर पर प्यार लुटाने से फैंस भी पीछे नहीं हटे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओह माय गॉड बेबी वायु को देखो'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह दिल छू लेने वाली तस्वीर है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'इसके पास सबसे बेस्ट स्नीकर्स के पेयर होंगे, जब ये बड़ा होगा'। एक अन्य यूजर ने दोनों को बेस्ट अंकल और बेबी की जोड़ी बताया। कुछ घंटे पहले पोस्ट की गई इस तस्वीर को अब तक 1 लाख 19 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने अपने बेटे वायु की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसे शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा था, 'मैं अपने बेटे को बहुत मिस करुंगी। मुझे एक दिन के लिए भी अपने बेटे को छोड़ने में बहुत डर लगता है। वह मेरी मां और बहन के पास है, इसलिए मैं परेशान नहीं हूं, लेकिन मैं 20 घंटे के लिए जा रही हूं'।
मार्च में पिक्चर के साथ प्रेग्नेंसी की सोनम ने की थी घोषणा
सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इस साल मार्च के महीने में की थी। पति आनंद आहूजा की गोद में लेटे हुए सोनम कपूर ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की थी। इसी साल 20 अगस्त 2022 को उन्होंने अपने बेटे वायु को जन्म दिया था। आपको बता दें सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई 2018 को हुई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।