सोनाक्षी सिन्हा के बेडरूम में होते थे इस एक्टर के पोस्टर्स
सोनाक्षी सिन्हा जल्द फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आएंगी, जो कि हैप्पी भाग जाएगी फिल्म का दूसरा भाग होगा।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का नाम पॉपुलर एक्ट्रेस में आता है। सोनाक्षी ने अलग-अलग फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से अपना स्थान बॉलीवुड में कायम किया है। सोनाक्षी के बारे में एक बात जानकर आपको हैरानी होगी कि उनके बेडरूम में एक एक्टर के पोस्टर्स लगे हुए हैं जितनी वो बहुत बड़ी फैन हैं।
जी हां, वो एक्टर कोई और नहीं रितिक रोशन हैं। दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने माना कि जब वह छोटी थी तब वह रितिक रोशन की बहुत बड़ी फैन थी और इसलिए वे अपने बेडरूम में रितिक के पोस्टर्स लगाकर रखती थी। सोनाक्षी सिन्हा ने यह भी कहा कि रितिक रोशन के अलावा उन्हें ऐसी स्टार वाली फीलिंग किसी और के साथ नहीं आई। साथ ही सोनाक्षी ने आगे कहा कि वह 7वी में थी, जब फिल्म 'कहो ना प्यार है' आई थी और उन्हें देखते ही रितिक रोशन पसंद आ गये थे। इस बारे में बताते हुए सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, 'मैं एक ही अभिनेता के साथ सबसे अधिक स्टारस्ट्रक थी और वह रितिक रोशन है। रितिक रोशन ही एक अभिनेता थे, जिनके पोस्टर मैंने अपने बेडरूम में लगाये थे। और वह फिल्म 'कहो ना प्यार है' जब आई थी उस समय मैं सातवी क्लास में थी। रितिक के बाद कोई नहीं और उनके पहले भी कोई नहीं था।
यह भी पढ़ें: भारी पड़ सकता है दोबारा ‘ एक दो तीन...’ , तेज़ाब के डायरेक्टर ने दी धमकी
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्री है। उनका बॉलीवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से हुआ था। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा जल्द फिल्म 'हैप्पी फिर भाग जाएगी' में नजर आएंगी, जो कि हैप्पी भाग जाएगी फिल्म का दूसरा भाग होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।