Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonakshi Sinha ने बताया- मैंने भी एक बॉलीवुड स्टार को किया था डेट और...

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 21 Jul 2019 01:25 PM (IST)

    Sonakshi Sinha ने एक शो में कहा कि उन्होंने एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी को डेट किया है लेकिन किसी को कुछ नहीं पता चला। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sonakshi Sinha ने बताया- मैंने भी एक बॉलीवुड स्टार को किया था डेट और...

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्रा सोनाक्षी सिन्हा ने निजी जीवन से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं, जो कि पहले शायद ही हुआ हो। सोनाक्षी सिन्हा के निजी जीवन से जुड़ी खबरें बहुत कम सामने आती हैं, लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा ने खुद ही अपनी लाइफ के कई राज खोले हैं। सोनाक्षी ने इस बात को कंफर्म किया है कि वो बॉलीवुड के एक सेलिब्रिटी को डेट कर चुकी हैं और लोगों को इस इस अफेयर के बारे में पता भी नहीं चला। हालांकि सोनाक्षी ने इस सेलिब्रिटी का नाम बताने से इंकार कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनाक्षी ने हाल ही में एक चैट शो में अपने निजी जीवन से जुड़े कई राज खोले हैं। किसी भी एक्टर या सेलिब्रिटी को डेट करने के सवाल पर सोनाक्षी ने कहा, 'मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं किसी सुशील लड़के को डेट करूं और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है।' इस दौरान उन्होंने एक और राज खोला, जो वाकई चौंकाने वाला था।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    सुनो जी, kal se बेझिझक बिंदास aur bebaak hoke #BaatTohKaro! अधिक जानकारी के लिये missed call करें +91 7069588444 पर। 📞 #KhandaaniShafakhana @fukravarun @badboyshah @priyanshjora @shilpidasgupta @mriglamba @gautam.m1 @tseries.official @anandpanditmotionpictures @panorama_studios

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

    सोनाक्षी ने बताया, 'मैंने एक स्टार को डेट किया था और दुनिया को इस बारे में पता भी नहीं है।' वहीं सोनाक्षी ने इस शो में यह भी साफ कर दिया कि वो रिश्ते में चीटिंग को बिल्कुल नहीं झेल सकती हैं। उसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या हो अगर उन्हें कभी अपने बॉयफ्रेंड के चीटिंग करने के बारे में पता चले, इसपर सोनाक्षी ने जवाब दिया, 'वो दूसरा दिन देखने के लिए जिन्दा नहीं बचेगा।' बता दें कि पहले सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सजदेह के डेट करने की खबरें आई थीं, जिन्हें सोनाक्षी ने गलत बता दिया था।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    पोते - पोतियों se bada koi सुख nahi hota ji, सच्ची! #KhandaaniShafakhana, In cinemas 2nd Aug!!!! @fukravarun @badboyshah @priyanshjora @shilpidasgupta @mriglamba @gautam.m1 @tseries.official

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

    वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा फिल्म खानदानी शफाखाना में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण शर्मा और बादशाह होंगे। ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी। यह फिल्म टैबू टॉपिक पर बेस्ड है और फिल्म को बिना कट लगे यूए सर्टिफिकेट मिला है।