Move to Jagran APP

Sonakshi Sinha Ramayan Controversy: मालदीव में छुट्टियां मना रही सोनाक्षी सिन्हा की ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल

Sonakshi Sinha Ramayan Controversy सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग इसलिए भी अधिक हुई क्योंकि उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है और उनके चाचाओं का नाम राम लक्ष्मण और भरत हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Wed, 25 Sep 2019 07:41 PM (IST)Updated: Wed, 25 Sep 2019 07:42 PM (IST)
Sonakshi Sinha Ramayan Controversy: मालदीव में छुट्टियां मना रही सोनाक्षी सिन्हा की ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल
Sonakshi Sinha Ramayan Controversy: मालदीव में छुट्टियां मना रही सोनाक्षी सिन्हा की ग्लैमरस तस्वीरें हुई वायरल

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति के प्रश्न को लेकर ट्रोल होने के दौरान मालदीव में छुट्टियां मना रही थीl अब उनकी छुट्टियां खत्म हो गई है और उन्होंने मालदीव को अलविदा कह दिया हैंl सोनाक्षी सिन्हा ने मालदीव से कुछ फेयरवेल फोटोज को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। सोनाक्षी ने पिक्चर फ्रेम का एक कोलाज शेयर किया हैl

loksabha election banner

 

View this post on Instagram

Should’ve been under the Maldivian sun, but we got some rain instead!! No problem because @jumeirahvittaveli makes the waiting inside worth it too!! Love being back in my favorite place in the whole wide world!!! #jumeirahvittaveli #everythingcloser

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

इसमें तीन पिक्चर्स हैं, जो पूल साइड के हैं। इसके अलावा एक फोटो में सोनाक्षी लोकप्रिय रिसॉर्ट का एक खूबसूरत सीन एन्जॉय करते हुए नजर आती हैं। तस्वीर में वॉकवे पर अभिनेत्री को पोज़ देते हुए देखा गया है। सोनाक्षी ने तस्वीरें शेयर कर कमेंट किया है, ‘मालदीव को अलविदा कहना हमेशा मेरे दिल को तोड़ देता है... इस बार मिले अद्भुत प्यार के लिए अधिक धन्यवाद। हम फिर मिलेंगे।’

 

View this post on Instagram

No man is an island they said... what about a woman? #islandgirl #maldives #jumeirahvittaveli #everythingcloser @jumeirahvittaveli

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

इस बीच सोनाक्षी हाल ही में तब सुर्खियों में आईंl जब उन्होंने लोकप्रिय गेम शो कौन बनेगा करोड़पति में एक सरल प्रश्न के दौरान एक लाइफ लाइन की मदद ली। सोनाक्षी सिन्हा रामायण से संबंधित प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाईl इसके लिए उसे बेरहमी से ट्रोल किया गया था। सोनाक्षी सिन्हा

जल्द सैफ अली खान के साथ फिल्म 'लाल कप्तान' में नजर आएंगीl इसके अलावा वह सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में भी नजर आएंगी। सोनाक्षी सिन्हा ने इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए लोगों कहा था कि उन्हें इस प्रश्न के उत्तर के अलावा और भी कई चीजें नहीं आतीl इसपर भी ट्रोलर उनके मीम बनाएंl

यह भी पढ़ें: Dada Saheb Phalke Award 2019: 'इंस्पेक्टर विजय' बना बिग बी को मुंबई पुलिस ने ऐसे दी बधाई

सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग इसलिए भी अधिक हुई क्योंकि उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है और उनके चाचाओं का नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैl वहीं उनके भाइयों के नाम लव-कुश हैंl इतना ही नहीं वह जिस बंगले में रहती है उसका नाम रामायण हैl इन्हीं कारणों से सोनाक्षी सिन्हा को जमकर ट्रोल किया गया थाl

फोटो क्रेडिट - सोनाक्षी सिन्हा instagram 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.