Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonakshi Sinha ने मिस्र के पिरामिड के साथ दिखाई ऐसी कलाकारी, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 05:48 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Pics एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बिंदास अंदाज के लिए काफी जानी जाती हैं। इन दिनों मिस्र (Egypt) में नए साल का जश्न मनाने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वह मिस्र के पिरामिडों के साथ अलग-अलग तरीके के पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    सामने आईं सोनाक्षी सिन्हा की लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Sonakshi Sinha Latest Pics: सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं सोनाक्षी सिन्हा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी और बिंदास अंदाज के लिए सोनाक्षी काफी जानी जाती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन दिनों में मिस्र में नए साल का जश्न मनाने को लेकर सोनाक्षी सिन्हा का नाम लगातार सुर्खियां का विषय बन हुआ है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह मिस्र के पिरामिड के साथ अजीबोगरीब तरीके के पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं।

    सोनाक्षी सिन्हा की ये लेटेस्ट तस्वीरें हैं कमाल

    बीते साल रिलीज हुई वेब सीरीज 'दहाड़' से फैंस का दिल जीतने वालीं सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी काफी एक्टिव रहती हैं, जिसके चलते आए दिन एक्ट्रेस की फोटो और वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा की कुछ लेटेस्ट फोटो सामने आई हैं, जो मिस्र ट्रिप के दौरान की हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

    इन फोटो को बुधवार को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। अदाकारा की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी मिस्र के प्रचलित पिरामिड के साथ अलग-अलग तरह के पोज देते हुए फोटो क्लिक कराती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस मजेदार स्टाइल का अंदाजा आप उनकी इन फोटो के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

    इन तस्वीरों के कैप्शन में सोनाक्षी ने लिखा है- ''स्फिंक्स एक दम शानदार लग रहा था, इस लिए मैंने उसके एक किस दे दी और उसके बाद कुछ बकवास फोटो भी लीं।'' उनकी तस्वीरों का ये कैप्शन बेहद मजाकिया अंदाज में लिखा गया है।

    मिस्र में सोनाक्षी सिन्हा ने मनाया नया साल

    सोनाक्षी सिन्हा बीते दिनों से मिस्र में मौजूद हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने इसी देश में नए साल को सेलिब्रेट किया है। इससे पहले सोनाक्षी अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को जरिए इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

    ये भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ने 'ब्वॉयफ्रेंड' Zaheer Iqbal को बताया 'साइको', Cute वीडियो शेयर कर विश किया बर्थडे