Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonakshi Sinha Slammed On Ramayan Question: उत्तर प्रदेश के मंत्री के बिगड़े बोल, सोनाक्षी सिन्हा को बताया 'धन पशु'

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Tue, 24 Sep 2019 10:56 PM (IST)

    Sonakshi Sinha Slammed On Ramayan Question सुनील भराला श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष के रूप में मंत्री पद पर काबिज है ने सोनाक्षी को मनी एनिमल कहा हैl

    Sonakshi Sinha Slammed On Ramayan Question: उत्तर प्रदेश के मंत्री के बिगड़े बोल, सोनाक्षी सिन्हा को बताया 'धन पशु'

    नई दिल्ली, जेएनएनl उत्तर प्रदेश के मंत्री सुनील भराला ने बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा को मनी एनिमल बताया हैl सोनाक्षी सिन्हा पिछले सप्ताह लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के दौरान रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब देने में असमर्थ थी। सुनील भराला श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष के रूप में मंत्री पद पर काबिज है, ने सोनाक्षी को 'धन पशू ’(मनी एनिमल) कहा है और कहा कि ऐसे लोगों के पास सीखने के लिए कोई समय नहीं होता और वह केवल पैसे कमाने की परवाह करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदुस्तान टाइम्स दो दिए बयान में सुनील भराला ने कहा, ‘आज के दौर में ये लोग सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं। वे सभी पैसा कमाने और उस पैसे को खुद पर खर्च करने की ही परवाह करते हैं। उन्हें इतिहास और देवताओं का कोई ज्ञान नहीं है। उनके पास सीखने का कोई समय नहीं है। इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता है।’

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    My breakfast floats, what about yours? 😜 @jumeirahvittaveli #jumeirahvittaveli #everythingcloser

    A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

    सुनील भराला कौन बनेगा करोड़पति शो के 20 सितंबर के एपिसोड में रामायण से संबंधित एक सवाल का जवाब देने में सोनाक्षी की विफलता पर बोल रहे थे। शो में राजस्थान की एक प्रतियोगी का समर्थन करने के लिए सोनाक्षी सिन्हा से बिग बी ने पूछा था, ‘रामायण के अनुसार हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लेकर आए?’ इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उत्तर नहीं जानती थीं और अंत में प्रश्न का उत्तर देने के लिए एक जीवन रेखा का उपयोग किया।

    भारतीय महाकाव्य रामायण के बारे में सोनाक्षी सिन्हा के ज्ञान की कमी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए शो के होस्ट अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बाद में उन्हें याद दिलाया कि वह रामायण नामक घर में रहती है उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा है, जिनके तीन अन्य भाई राम, लक्ष्मण और भरत कहलाते हैं और उसके अपने भाइयों का नाम लव और कुश है।

    यह भी पढ़ें: Neha Kakkar Himansh Kohli Break Up: नेहा कक्कर से ब्रेक अप पर बोले हिमांश कोहली, कही ये बात

    रामायण की कहानी न जानने के लिए सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया था। सोनाक्षी ने इसका जवाब भी दिया थाl 

    फोटो क्रेडिट - @akhilnaithani twitter