Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonakshi Sinha और जहीर के घर पर धूमधाम से मनाई गई शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की एनिवर्सरी, पहला फोटो आया सामने

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 02:02 PM (IST)

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को कुछ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली की मौजूदगी में शादी कर ली थी। हालांकि दूसरे धर्म में शादी को लेकर कपल की बहुत आलोचना भी हुई। लेकिन सोनाक्षी ने सभी ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके अलावा एक्ट्रेस खुद को एक अच्छी बेटी साबित करने में भी पीछे नहीं हैं। हाल ही में शत्रुघन सिन्हा और पूनम की एनिवर्सरी थी।

    Hero Image
    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (फोटो: Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर लगातार अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस शादी को लेकर नेगेटिव कमेंट्स के बावजूद दोनों लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर कपल गोल्स सेट करने में पीछे नहीं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछली 9 जुलाई को शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की शादी की सालगिरह थी। इस मौके पर सोनाक्षी के भाई लव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पेरेंट्स को एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि इस फोटो से सोनाक्षी सिन्हा कहीं गायब थी। इससे ये कयास लगाए जा रहे थे कि लव ने ऐसा करके अपनी नाराजगी जाहिर की है।

    सोनाक्षी के घर हुआ था सेलिब्रेशन

    सोनाक्षी ने भी इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था और ना ही कोई फोटो वगैरह शेयर की थी। हालांकि अब एनिवर्सरी के लगभग एक हफ्ते बाद फिल्म निर्माता सुभाष घई ने हमें इस सेलिब्रेशन की झलक दी। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की शादी की सालगिरह के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा के बांद्रा स्थित घर पर एक छोटा सा फंक्शन रखा गया था। इस बारे में कोई खबर नहीं थी लेकिन सुभाष घई ने कुछ डिटेल्स शेयर की हैं।

    यह भी पढ़ें: 'शादी में उथल-पुथल...', रिसेप्शन में इसलिए रो पड़ी थीं Sonakshi Sinha, जहीर को शाह रुख से मिला स्पेशल 'गिफ्ट'

    सुभाष घई ने लिखा खास मैसेज

    ग्रुप फोटो शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने लिखा, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड और मुंबई में मेरे फर्स्ट हीरो शत्रुघ्न सिन्हा की शादी 9 जुलाई, 1980 को पूनम सिन्हा के साथ हुई थी। मैंने पूनम का कन्यादान किया था। वो मेरी राखी सिस्टर हैं। 9 जुलाई को सोनाक्षी और जहीर के घर पर हमने सेलिब्रेशन रखा था, जहां हंसी-मजाक के बीच कुछ पुरानी यादें ताजा हुईं। मैं शत्रु को सेहतमंद और प्रसन्न देखकर खुश हूं। भगवान दोनों को खुशहाल जिंदगी दे।'

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 साल की डेटिंग के बाद 23 जून 2024 को शादी कर ली थी। दूसरे धर्म में शादी की वजह से कपल को काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ा था।

    यह भी पढ़ें: 'हम आपके आभारी हैं...' लव सिन्हा ने पेरेंट्स के साथ शेयर की फैमिली फोटो, गायब दिखीं Sonakshi Sinha