विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Smiriti Irani ने Kyuki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के सेट पर Z+ सिक्योरिटी को लेकर की चर्चा, कहा- 'मुझे बहुत हंसी...'

Published: Sat, 11 Oct 2025 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 11 Oct 2025 08:18 PM (IST)

पॉलिटिशियन से एक्टर बनीं स्मृति ईरानी का करियर बेहद अनोखा रहा है। अभिनय और राजनीति में कदम रखने से पहले, ...और पढ़ें

स्मृति ईरानी के जेड प्लस सिक्योरिटी पर की बात (फोटो-इंस्टाग्राम)

स्मृति ईरानी के जेड प्लस सिक्योरिटी पर की बात (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। स्मृति ईरानी पिछले कुछ समय से एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी कि शूटिंग कर रही हैं। इस बीच खबर आई थी कि स्मृति ईरानी जेड प्लस सिक्योरिटी के बीच ये शूटिंग कर रही हैं। अब इस मामले में स्मृति ईरानी ने रिएक्ट किया है। स्मति ने इसे झूठी खबर बताया।

मैशेबल को दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने बताया कि कैसे इस खबर ने उन्हें शुरुआत में हैरान। ईरानी ने कहा, "जब मेरे बारे में यह खबर फैली कि मैं ज़ेड सिक्योरिटी के तहत कड़ी सुरक्षा में शूटिंग करूंगी, तो मुझे वाकई हैरानी हुई। मुझे खूब हंसी आई।"

मेरे पास एक व्यक्ति छाता लेकर आ गया

उन्होंने सेट पर हुई एक मज़ेदार घटना का जिक्र किया जब मैशेबल की टीम उनसे इंटरव्यू के लिए आई थी। उन्होंने आगे कहा, "छाता वाला अचानक मेरे पास छाता लेकर आ गया। जाहिर है, प्रोडक्शन टीम को लगा कि कुछ शान-शौकत दिखाना जरूरी है। मैं सोच में पड़ गई, 'ये क्या हो रहा है? मेरे साथ तो ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।' बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के पहले एपिसोड के प्रसारण से पहले, इंडिया फोरम्स की मई 2025 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेत्री को सेट पर जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

Kyuki

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मौनी रॉय और करिश्मा तन्ना की वापसी? स्मृति ईरानी संग करेंगी काम

पहले क्या किया गया था दावा

एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि सेट पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत मोबाइल फोन टेप किए जाएंगे। सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है,"अमर (उपाध्याय) सर, स्मृति मैम और एकता कपूर मैम को छोड़कर सेट पर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन टेप किए जाएंगे। सभी को अपने मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से रोक दिया जाएगा। स्मृति ज़ेड प्लस सुरक्षा के साथ शूटिंग कर रही हैं, और सेट पर सभी को कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।"

Smriti (3)

स्मति ईरानी का फिल्मी करियर

स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की। यह शो साल 2000 में शुरू हुआ और 2008 में समाप्त हुआ। शो का दूसरा सीज़न 29 जुलाई से शुरू हुआ। साल 2003 में, वह एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल हुईं और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 2014 से 2016 तक, वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रहीं। बाद में साल 2016 से 2021 में केंद्रीय कपड़ा मंत्री बनीं।

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi में कैमियो करते नजर आएंगे जीतेंद्र, कब से शुरू हो रहा शो?