गर्मी में राहत दिलाएगा 'पिया पाउडरवा लेले आइहा' सॉन्ग, शिल्पी राज और गुंजन शर्मा का नया गाना रिलीज
Piya Pauwderwa Lele Aiha Out गुंजन सिंह का गाना पिया पाउडरवा लेले आइहा उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर गुंजन ने कहा कि गाना पि ...और पढ़ें
नई दिल्ली, जेएनएन। Bhojpuri Song Piya Pauwderwa Lele Aiha Release: लोक गायक गुंजन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'पिया पाउडरवा लेले आइहा' आज रिलीज हो गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है। इस गाने का थीम भोजपुरी प्रदेश में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर है, जिसमें एक पत्नी गर्मी से परेशान होकर पाउडर की मांग करती है।
गुंजन सिंह ने इसी फीलिंग्स को अपने इस गाने में शब्दों के माध्यम से पिरोया है, जो अब वायरल भी हो रहा है।गाना बेहद सुरीला और दिलचस्प है। यही वजह है गाना रिलीज होने के बाद से व्यूज के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
.jpeg)
'पिया पाउडरवा लेले आइहा' को शिल्पी राज ने दी अपनी आवाज
गुंजन सिंह का गाना 'पिया पाउडरवा लेले आइहा' उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि गाना 'पिया पाउडरवा लेले आइहा' आप सबके बीच है। इस गाने को सुनकर यकीनन आप भी इस भीषण गर्मी में हलकान होते होंगे। ऐसे में पाउडर आपके लिए राहत के काम करता है। मौसम को ध्यान में रखते हुए हमने ये गाना बनाया है। लोग ऐसे गाने सुनना भी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि गुंजन सिंह के साथ इस गाने में अपनी सुमधुर आवाज शिल्पी राज ने दी है। गाने में दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

इन लोगों ने 'पिया पाउडरवा लेले आइहा' गाने में दिया साथ
'पिया पाउडरवा लेले आइहा' के गीतकार अमन अलबेला और संगीतकार पप्पू भाई हैं। निर्देशक सुशांत सिंह एवं कुमार चंदन हैं, जबकि संपादक -प्रका प्रजापति हैं। विशेष सहयोग तुषार सिंह का है।। प्रोडक्शन मैनेजर प्रीतम चौधरी करतब हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।