Ambani परिवार यानी ससुराल में Shloka Mehta अपना पहला जन्मदिन में मना रही हैंl
Ambani परिवार ने बहू’रानी’ Shloka Mehta का जन्मदिन ऐसे बनाया खास, देखें Viral Video
नई दिल्ली, जेएनएनl देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बहू श्लोका मेहता (Shloka Mehta) के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए अंबानी परिवार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ीl श्लोका मेहता की शादी आकाश अंबानी (Akash Ambani) से इसी वर्ष मार्च में हुईl इस मौके पर पूरे परिवार ने श्लोका मेहता को रानी (Princess) जैसा महसूस करवाया हैl
अंबानी परिवार ने बहू श्लोका मेहता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक वीडियो बनाया हैl इसमें वह रानी के जैसे नजर आ रही हैंl इसमें पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है और जो अपनी बहू को जन्मदिन की बधाई दे रहा हैंl
इस वीडियो में परिवार के सभी सदस्य हैl इनमें मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), नीता अंबानी (Nita Ambani), ईशा अंबानी (Isha Ambani) और आनंद पिरामल (Anand Piramal) जैसे लोग शामिल हैंl
आपको बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी में बच्चन परिवार से लेकर आमिर ख़ान और शाहरुख़ से लेकर रणबीर कपूर जैसे सैकड़ों स्टार्स इस पूरे जश्न में शामिल रहे थे। देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के बेटे की शादी को लेकर हर तरफ उत्सुकता थी।
इस शादी को भव्यता और सजावट के लिए भी जाना जाता है। इसकी झलक तस्वीरों और वीडियो को देखकर जाना जा सकता हैं। वरमाला के लिए फूलों का बहुत ही शानदार और भव्य मंच बनाया गया था।