विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shilpa Shetty Kundra की फिल्म Nikamma की शूटिंग शुरू, 13 साल बाद करेंगी पर्दे पर वापसी

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Tue, 20 Aug 2019 08:03 PM (IST)

Shilpa Shetty Kundra और अभिमन्यु दसानी दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैंl

Shilpa Shetty Kundra की फिल्म Nikamma की शूटिंग शुरू, 13 साल बाद करेंगी पर्दे पर वापसी
Shilpa Shetty Kundra की फिल्म Nikamma की शूटिंग शुरू, 13 साल बाद करेंगी पर्दे पर वापसी

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) की फिल्म निक्कमा (Nikamma) की शूटिंग आज दिनांक 20 अगस्त 19 से शुरू हुईl शिल्पा शेट्टी ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैंl

इस फिल्म में उनके अलावा अभिमन्यु दसानी की भी अहम भूमिका हैंl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Back on the sets... with #Nikamma in the role of Avni. 🧿😇🧿 Can’t tell you HOW much I missed this🥰 We are going to have so much fun @abhimanyud , love you @sabbir24x7 even when you are trying to cover your stomach with the clap.😜Wah !! Really Clapworthy 👏 😂🤣 #firstday ##nikamma #backtowork #actor #actormode #work #love #gratitude #fun #team #sonypicturesindia

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर किए हैंl शिल्पा शेट्टी कुल 13 वर्षों के बाद किसी फिल्म में नजर आएंगीl इस मौके पर शिल्पा शेट्टी को बहुत उत्साहित देखा गयाl इन फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, ‘मैं सेट पर वापस आ गई हूंl मेरी वापसी फिल्म निक्कमा से हो रही हैl इसमें मेरा नाम अवनि होगाl मैं आपको बता नहीं सकती कि मैंने इसे कितना मिस किया हैl अभिमन्यु और मैं बहुत मस्ती करने वाले हैंl शब्बीर मैं तुम्हें पसंद करती हूंl भले ही क्लैप से तुम अपना पेट छुपाने की कोशिश कर रहे होl’

एक इंटरव्यू में पूछे जाने पर शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि जब एक बार कलाकार बन गए तो हमेशा के लिए कलाकार होते हैं और अगर एक बार आपके मुंह खून लग गया तो आप इससे अधिक समय तक दूर नहीं रह सकतेl

यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan की इस एक्ट्रेस ने किया फिटनेस वीडियो शेयर, देखकर दंग रह गए लोग

इस फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान करने वाले हैंl इस फिल्म में इन दोनों के अलावा शिर्ले सेटिया भी नजर आएंगीl यह फिल्म अगले वर्ष 2020 में रिलीज होने वाली हैंl सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित नजर आएl शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दसानी दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैंl