Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shilpa Shetty: लंदन में वेकेशन मना रही हैं शिल्पा शेट्टी, बच्चों संग बर्फबारी के मजे लेती नजर आईं एक्ट्रेस

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 03:55 PM (IST)

    शिल्पा शेट्टी इन दिनों लंदन वाले घर जा पहुंची हैं। जहां वो अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन करने वाली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह अपने बच्चों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

    Hero Image
    Shilpa Shetty Video, Shilpa Shetty kid, London

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shilpa Shetty Snow Video: फिल्मी सितारों  क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने फैमिली के साथ वेकेशन पर रवाना हो रहे हैं। हाल ही में करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ विदेश के लिए रवाना हुई। तो वहीं ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड और दोनों बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए विदेश जा पहुंचे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी अपने लंदन वाले घर जा पहुंची हैं। शिल्पा शेट्टी इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह अपने बच्चों के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्फबारी के मजे लेती नजर आईं शिल्पा

    शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे वियान और बेटी समिशा संग एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शिल्पा ने बताया कि यह उनकी ढाई साल की बेटी समिशा पहली बर्फ में थी, जिसे उसने अपने हाथों में लिया। इस मौके पर सभी परफेक्ट विंटर्स लुक में नजर आ रहे हैं। शिल्पा ग्रे एंड ब्लैक स्वेटर और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं और वह बेटे वियान के साथ बर्फ में खेल रही हैं। दोनों एक-दूसरे पर स्नोबॉल फेंकते नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

    लंदन में है शिल्पा और राज का महल

    यह सभी जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी बेहद शानदार लाइफस्टाइल के साथ ही काफी महंगे शौक भी रखती हैं। यही वजह है कि उनके पति राज उन्हें वक्त-वक्त पर महंगे तोहफे देते हुए नजर आते हैं। मुंबई में शिल्पा का आलीशान बंगला है जिसका नाम किनारा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिल्पा और राज का एक ड्रीम होम इंग्लैंड के वेब्रिज में भी है, जिसका नाम राजमहल है। ये घर राज ने शादी के पहले खरीदा था। इस आलीशान घर में 7 कमरों के साथ स्विमिंग पूल, जिम, गार्डन जैसी लग्जरी सुख-सुविधाएं मौजूद हैं। यह कपल अपने परिवार के साथ यहां हर साल वेकेशन मनाने आता है।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी शिल्पा

    शिल्पा ने इस साल अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ एक्शन कॉमेडी निकम्मा के साथ पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। वह अब सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स  में नजर आएंगी। इस सीरीज से एक्ट्रेस का ओटीटी डेब्यू होगा। यह अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। रोहित अपने कॉप यूनिवर्स की कहानी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

    यह भी पढ़ें- Taimur Ali Khan Birthday: सोहा और करिश्मा ने तैमूर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया टिम का शरारती वीडियो

    यह भी पढ़ें- Devoleena Bhattacharjee: मीडिया के सामने देवोलीना ने पति शाहनवाज पर जमकर लुटाया प्यार, कहा- ये मेरा शोनू है