Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taimur Ali Khan Birthday: सोहा और करिश्मा ने तैमूर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया टिम का शरारती वीडियो

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Tue, 20 Dec 2022 02:10 PM (IST)

    Taimur Ali Khan Birthday Special तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना छठा जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों तैमूर पापा और मम्मी करीना के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। इस खास मौके पर टिम को ढेरों जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं।

    Hero Image
    Taimur Ali Khan, Birthday, Kareena Kapoor Khan

     नई दिल्ली, जेएनएन। Taimur Ali Khan Birthday Special: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज  20 दिसंबर 2022 को पूरे 6 साल के हो गए हैं। बता दें इन दिनों तैमूर पापा और मम्मी करीना के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। इस खास मौके पर टिम को ढेरों जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसमे उनकी शरारते भी नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोहा ने शेयर किया इनाया-तैमूर का क्यूट वीडियो

    ये सभी जानते हैं कि सोहा अली खान की बेटी इनाया भाई तैमूर संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। तैमूर के बर्थडे पर सोहा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई-बहन का एक प्यार भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के शुरुआत में इनाया और तैमूर के उस वक्त से होती है, जब वो बहुत छोटे थे। करीना ने तैमूर और सोहा ने इनाया को गोद में लिए हुए थे। वीडियो में दोनों के बीच के प्यार के साथ साथ शरारते भी दिखाई गई है। तैमूर ग्राउंड में खड़ी अपनी बहन इनाया की चप्पल खींचकर उन्हें गिरा देते हैं। उनकी नोकझोंक पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। सोहा ने वीडियो शेयर कर इनाया की तरफ से तैमूर के लिए एक बर्थडे नोट लिखा है। कैप्शन में लिखा है, “हमारे बीच कुछ महीनों का फासला है और कई बार ऐसा हुआ है कि बोल आपके कब्जे में रही है और कई बार मेरा पलड़ा भारी रहा। मुझे उम्मीद है कि, हम इस एडवेंचर लाइफ में हमेशा एक-दूसरे से सीखते रहेंगे। जन्मदिन मुबारक हो टिम भाई. ढेर सारा 'लव' इन्नी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Soha (@sakpataudi)

    मासी करिश्मा कपूर ने शेयर की फोटो

    करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की एक प्यारी तस्वीर साझा की। इस फोटो में तैमूर आइसक्रीम खाते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो हमारी जान टिम टिम.. अब तुम बड़े हो गए।

    यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan Saba Azad: गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग वेकेशन पर निकले ऋतिक रोशन, दोनों बेटे भी आए नजर

    यह भी पढे़ं- Bholaa Motion Poster: 'एक चट्टान, सौ शैतान'... 'भोला' के मोशन पोस्टर ने मचाया गदर, इस दिन रिलीज हो रही फिल्म