Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shehnaaz Gill Dance Video: मैनेजर की शादी में जमकर ठुमके लगाती दिखीं शहनाज गिल

    By Aditi YadavEdited By:
    Updated: Sun, 18 Dec 2022 10:21 AM (IST)

    शनिवार को एक्ट्रेस शहनाज गिल सेलिब्रिटी मैनेजर हिना लाड और कौशल जोशी की वेडिंग फंक्शन में पहुंची। इस सेलिब्रेशन में छोटे पर्दे के कई सितारों शामिल हुए थे। उनकी शादी में हिना खान से लेकर अली गोनी शहनाज गिल भारती सिंह समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।

    Hero Image
    Shehnaaz Gill, Kaushal Jain, Shehnaaz Gill Dance

     नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Dance Video: पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने नए शो देसी वाइब्स विद शहनाज को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार को शहनाज गिल सेलिब्रिटी मैनेजर हिना लाड के वेडिंग फंक्शन में पहुंची। हिना लाड ने कौशल जोशी ने शानदार तरीके से शादी की। इस सेलिब्रेशन में छोटे पर्दे के कई सितारों शामिल हुए थे।  उनकी शादी में हिना खान से लेकर अली गोनी, शहनाज गिल, भारती सिंह समेत कई स्टार्स ने शिरकत की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वेडिंग फंक्शन में पहुंची शहनाज गिल

    शहनाज गिल ने मौके पर व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आई। शहनाज के साथ विशाल आदित्य सिंह को देखा जा सकता है। लंबे समय बाद विशाल और शहनाज साथ दिखे। इस पार्टी में एक्ट्रेस अपने ही गाने घणी सयाणी पर डांस कर रही है। एक्ट्रेस दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है जिस पर फैन्स के जमकर कमेंट्स आए हैं।  एक फैन ने कहा- रॉकस्टार शहनाज नजर ना लगे। एक ने कमेंट किया, लड़की का स्वैग कमाल का है। एक यूजर कहते हैं, शहनाज ने आग लगा दी। बता दें कौशल जोशी शहनाज गिल के ही मैनेजर हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    अगले साल बॉलीवुड डेब्यू करेंगी एक्ट्रेस

    टीवी की दुनिया में धमाल मचाने के बाद शहनाज अब बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह के तैयार है। एक्ट्रेस सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे। एक्ट्रेस शहनाज के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार हर किसी को है।

    यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन की टीम ने जीता कबड्डी सीजन 9 का खिताब, भरे स्टेडियम में ऐश्वर्या संग एक्टर ने किया डांस

    यह भी पढे़ं- Adbu Rozik Quit Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में वापस नहीं आएंगे अब्दु रोजिक? नाराज फैंस बोले- आज से शो देखना बंद