'जब मियां बीवी राजी तो...', सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज पर शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की इंटरफेथ मैरिज पर काफी सवाल उठे थे। अब सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने दो टूक में जवाब दिया है।

सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
सोनाक्षी सिन्हा की शादी पर पिता का रिएक्शन
शत्रुघ्न ने बताया इंटरफेथ मैरिज से खुश या नहीं
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी-जहीर को बताया मेड फॉर ईचअदर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने साल 2024 में बिना धर्म बदले सिविल मैरिज के जरिए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया। कपल की इंटरफेथ मैरिज को लेकर कई सवाल उठे।
अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज को लेकर एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने बात की है। उन्होंने अपनी बेटी और दामाद का सपोर्ट करते हुए बताया कि दोनों की मैरिड लाइफ कैसी चल रही है।
सोनाक्षी-जहीर की शादी से खुश परिवार
न्यूज18 के साथ बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा से सोनाक्षी और जहीर की इंटरफेथ मैरिज को लेकर बताया कि उनकी शादी से दोनों परिवार काफी खुश है। उन्होंने कहा, "बिल्कुल ठीक ठाक है। हम बहुत खुश हैं। सोनाक्षी की जो शादी हुई है, दोनों मेड फॉर ईचअदर लगते हैं।"
सोनाक्षी के सपोर्ट में उतरे पिता
शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर के इंटरफेथ मैरिज पर उठे सवालों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "बच्चे जवान हैं, बच्चे एडल्ट्स हैं। अगर वो खुश हैं तो मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। हमें उनका साथ देना चाहिए। मैं पूरे दिल से एक चट्टान की तरह उनका साथ देता हूं।"
यह भी पढ़ें- 'एक-दूसरे के बाल खींचने...' डेटिंग के 3 साल में ही Sonakshi Sinha और जहीर को हुआ अहसास, लेनी पड़ी कपल्स थेरेपी
चर्चा में रही थी सोनाक्षी-जहीर की शादी
जब सोनाक्षी और जहीर की शादी थी, तब ऐसा कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। यह भी कहा गया कि सोनाक्षी के भाई इस शादी में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, परिवार ने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया है। शत्रुघ्न हमेशा अपनी बेटी का साथ देते नजर आते हैं।
सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी
शादी से पहले सोनाक्षी और जहीर करीब 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात साल 2016 में सलमान खान की पार्टी में हुई थी। फिर वे दोस्त बने और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सोनाक्षी और जहीर ने सालों तक अपना रिलेशनशिप सीक्रेट रखा। 2024 में शादी के साथ उनका रिश्ता भी पब्लिकली ऑफिशियल हुआ था।
